फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Injured woman did not get treatment even after 36 hours

Champawat News: घायल महिला को 36 घंटे बाद भी नहीं मिला इलाज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Injured woman did not get treatment even after 36 hours
सीमांत क्षेत्र मंच में 108 सेवा संचालित न होने पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। सीमांत क्षेत्र बकोड़ा में चारापत्ती काटने के दौरान पेड़ से गिरने से घायल हुई महिला बेनी देवी (60) पत्नी पूरन सिंह को 36 घंटे बाद भी इलाज नहीं मिल पाया। बुधवार को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर करने के बाद यहां निजी अस्पताल ने भी महिला का इलाज करने से हाथ खड़े कर दिए उन्हें हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन

निजी अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि महिला के कूल्हे और जांघ में दो जगह फैक्चर होने के कारण ऑपरेशन होना है, यह सुविधा चंपावत जिले में उपलब्ध नहीं है जिसके बाद परिजनों ने बेनी देवी को सुशीला तिवारी हल्द्वानी ले जाने का निर्णय लिया है। बेनी देवी निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थीं। बृहस्पतिवार को वह होश में तो आ गई लेकिन अभी भी कूल्हे और जांघ के दर्द से कराह रही थी। उनके बड़े बेटे उदय सिंह और छोटे बेटे ज्ञान सिंह, नंदन सिंह उनको हल्द्वानी ले गए। एक दिन पूर्व मंच से बकोड़ा तक सड़क न होने के कारण उन्हें डंडों की डोली के सहारे मंच सड़क तक लाया गया था। संवाद
विज्ञापन

108 एंबुलेंस को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
चंपावत। जिले के सीमांत क्षेत्र तल्लादेश में 108 एंबुलेंस सेवा न मिलने से यहां ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को बकोड़ा क्षेत्र में पेड़ से गिरने से चोटिल हुई बेनी देवी को 12 किलोमीटर डोली से लाने के बाद निजी वाहन से जिला अस्पताल लाना पड़ा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले चार माह से यहां 108 एंबुलेंस का संचालन नहीं हो रहा है। इसके विरोध में उन्होंने मंच कस्बे में जोरदार प्रदर्शन करते हुए शीघ्र 108 आपात सेवा संचालित करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर तक नहीं है और क्षेत्र के लोगों को चार माह से 108 आपात सेवा भी नहीं मिल रही है। प्रदर्शन करने वालों में शंकर सिंह, रघुवर सिंह, ज्ञान सिंह, राम दत्त जोशी, रघुवर दत्त जोशी, दिवान राम, शेर सिंह महर, राहुल सिंह आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच तामली क्षेत्र में चलने वाली 108 एंबुलेंस को 45 दिन पहले फिटनेस के लिए भेजा गया था। जल्द ही फिटनेस का कार्य पूरा होने पर एंबुलेंस वापस आ जाएगी।
- कमल शर्मा, समन्वयक, 108 आपात सेवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed