{"_id":"68ffdc84b1974a9e6f0c26a7","slug":"information-about-government-schemes-given-to-ex-servicemen-champawat-news-c-229-1-cpt1001-131130-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पूर्व सैनिकों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पूर्व सैनिकों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
Tue, 28 Oct 2025 02:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल उमेद सिंह (सेवानिवृत) के निर्देशन में ब्लॉक प्रतिनिधि चंपावत पूर्व सैनिक महेश चंद्र जोशी ने चौकी गांव में बैठक का आयोजन किया। इसमें पूर्व सैनिकों के पेंशन दस्तावेज को आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासबुक से मिलान करवाया गया। साथ ही ईसीएचएस के फायदे और एनुअल वैलिडेशन, केंद्र और राज्य सरकार, जिला सैनिक कल्याण की ओर से चलाई जा रही सरकारी योजनाओं और सुविधाओं के बारे में बताया गया। एक शाम सैनिकों के नाम पुस्तक का वितरण किया। इस दौरान पूर्व सैनिक कैप्टन बिंदु सिंह मोनी, हवलदार पुष्कर चंद्र, पूरन सिंह, सुंदर सिंह, पुष्कर सिंह, नायक शिशपाल, सिपाही पदम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन