{"_id":"651716d83879f1532a06f5bd","slug":"information-about-coarse-grains-and-improved-animal-husbandry-given-to-farmers-champawat-news-c-229-1-shld1009-2256-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: किसानों को दी मोटे अनाज और उन्नत पशुपालन की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: किसानों को दी मोटे अनाज और उन्नत पशुपालन की जानकारी
Fri, 29 Sep 2023 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 29 Sep 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
मोटा अनाज को लेकर चंपावत में आयोजित प्रदर्शनी में पशुपालकों को जानकारी देते पशु चिकित्साधिकारी
चंपावत। जिला मुख्यालय के गोरलचौड़ मैदान में ओलंपिया एक्जीबिशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से तीन दिनी नेशनल मिलेट्स एग्रीकल्चर एंड अचीवमेंट एक्सपो-2023 जारी है। इस दौरान मोटे अनाज को लेकर विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें काश्तकारों को उन्नत पशुपालन और कृषि के आधुनिक तौर तरीकों की जानकारी दी गई।
जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ने फीता काटकर एक्सपो का शुभारंभ किया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए कृषकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान स्वास्थ्य, वन, बाल विकास, कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि विभाग, उरेडा, यूपीसीएल, प्राविधिक शिक्षा, आयुर्वेद, होम्योपैथिक सहित अन्य विभागों और स्वयं सहायता समूहों ने स्टॉल लगाकर राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में कृषकों को जानकारी प्रदान की।
ओलंपिया एक्जीबिशन के परियोजना निदेशक लोकेश चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आग्रह पर पूरा विश्व 2023 को मिलेट्स वर्ष के रूप में मना रहा है। इसी उद्देश्य के साथ सरकार के निर्देशानुसार चंपावत जिले में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश भर से 40 से अधिक विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर कृषकों को मिलेट्स के बारे में जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
इस मौके नगर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी, रेखा देवी, ज्येष्ठ उप प्रमुख मोनिका बोहरा, मणिप्रभा तिवारी, मुकेश कालखुडिय़ा, सुनील पुनेठा, योगेश राणा, पंकज कुमार, चंदन अधिकारी, आनंद अधिकारी, एसडीएम सौरभ असवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।