{"_id":"64778bb75cd4f0ea7b06441e","slug":"indo-nepal-team-for-conservation-champawat-news-c-8-1-156157-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: भारत के संरक्षित क्षेत्र देखकर लौटी नेपाल के वन अधिकारियों की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: भारत के संरक्षित क्षेत्र देखकर लौटी नेपाल के वन अधिकारियों की टीम
Wed, 31 May 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 31 May 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
नंधौर वाइल्ड लाइफ में भ्रमण करते नेपाल के वन अधिकारियों की टीम। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। नेपाल के वन अधिकारियों ने भारत के नेशनल पार्क और अभयारण्य आदि संरक्षित क्षेत्रों में वन्यजीवों के संरक्षण की तकनीक का अध्ययन किया। देहरादून के वन्यजीव संस्थान (डब्लूआईआई), राजाजी नेशनल पार्क, काॅर्बेट नेशनल पार्क और नंधौर अभयारण्य में घूमने के बाद यह टीम नेपाल लौट गई है। भ्रमण के दौरान टीम ने संबंधित क्षेत्रों की व्यवस्थाएं और वन्यजीवों की सुरक्षा तकनीक जानी।
डब्लूआईआई के वैज्ञानिक डॉ. नवीन जोशी ने बताया कि वन्यजीवों के संरक्षण की भारतीय तकनीक सीखने आए नेपाल के अधिकारियों की टीम ने तीन दिनी दौरे में देहरादून, रामनगर, चोरगलिया गेट से नंधौर वन्यजीव अभयारण्य का भी भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने वन्यजीवों की सुरक्षा और पर्यटन के विकास में यहां की तकनीक और व्यवस्था का प्रयोग नेपाल में करने की बात कही। नेपाल के अधिकारियों की टीम में शुक्लाफांटा अभयारण्य के वार्डन नवेंद्र आर्य, असिस्टेंट वार्डन सूर्या खड़का, रेंजर परबाटी लामा, सीमा, चीफ वार्डन रामदेव, रमन के यादव आदि शामिल थे।