फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   India's boxing team leaves for Kazakhstan

भारत की बॉक्सिंग टीम कजाकिस्तान रवाना

Sun, 24 Jun 2018 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर Updated Sun, 24 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
India's boxing team leaves for Kazakhstan
rekha - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
जूनियर गर्ल्स इंडिया कैंप की कोच रेखा पांडेय शनिवार को यूथ ह्यूमन बाक्सिंग की भारतीय जूनियर गर्ल्स टीम के साथ कजाकिस्तान रवाना हो गई हैं। प्रतियोगिता में सभी एशियन देशों की टीमें भाग लेंगी। भारतीय टीम में अलग-अलग भार वर्ग में 13 लड़कियां शामिल हैं। 23 जून से 7 जुलाई के बीच पहले ट्रैनिंग कैंप होगा, फिर प्रतियोगिता होगी।
 भारतीय जूनियर गर्ल्स टीम की कोच चयनित होने के बाद टनकपुर निवासी रेखा पांडेय ने गत पांच अप्रैल से 22 मई तक रोहतक हरियाणा में आयोजित जूनियर गर्ल्स इंडिया कैंप में खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी। रेखा बाक्सिंग की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2002 में प्रोफेशनल बाक्सिंग प्रशिक्षण लेना शुरू किया। अंतरराष्ट्रीय कोच जोगिंदर सोन के मार्गदर्शन में जल्द ही लेवल वन की कोच बन गईं। फोन पर हुई बातचीत में रेखा ने बताया कि 13 खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा सात खिलाड़ी हरियाणा, दो-दो खिलाड़ी महाराष्ट्र, पंजाब और मणिपुर से हैं। संयुक्त निदेशक डॉ. धर्मेंद्र चंद्र भट्ट, बॉक्सिंग कोच हेमलता बगड़वाल, उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाण मुखर्जी, विधायक कैलाश गहतोड़ी, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय, डीएसओ राजेंद्र सिंह धामी, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता, लक्ष्मण सिंह पाटनी, रामायण प्रसाद, नरेंद्र पंत, जिला क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष हर्षवर्द्धन सिंह रावत, सुंदर सिंह, पंकज जुयाल आदि ने रेखा को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन


बॉक्सिंग में बेटियां नहीं आ रहीं आगे
टनकपुर। कजाकिस्तान पहुंचने पर फोन पर हुई बातचीत में रेखा से जब पूछा गया कि 13 खिलाड़ियों में उत्तराखंड का एक भी खिलाड़ी क्यों नहीं हैं तो उन्होंने बताया कि अब बॉक्सिंग में जूनियर लेवल पर बेटियां आगे नहीं आ रही हैं। इसके पीछे काफी हद तक परिजन जिम्मेदार हैं। उन्होंने बताया कि लड़कों की ही तरह बीएसएफ, सीआरपीएफ और उत्तराखंड पुलिस में बॉक्सिंग की महिला खिलाड़ियों को भी वरीयता दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed