फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   India-Nepal will control trafficking

तस्करी पर नियंत्रण लगाएंगे भारत-नेपाल

Thu, 28 Jan 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा Updated Thu, 28 Jan 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन

एसएसबी की काउंटर पार्ट मीटिंग में भारत-नेपाल के अधिकारियों ने सीमा पर संयुक्त पेट्रोलिंग के साथ-साथ सूचनाओं के आदान-प्रदान का निर्णय लिया। सीमा पर संदिग्ध वारदातों असामाजिक तत्वों और अनजान व्यक्तियों के दिखाई पड़ने पर एक दूसरे को अवगत कराने पर सहमति बनी। 

विज्ञापन


एसएसबी 57वीं वाहिनी की ए कंपनी में कमांडेंट केसी राना की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नेपाल की वर्तमान स्थिति पर चर्चा हुई। भारत ने नेपाल को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट के चलते सतर्क रहने का निर्णय लिया। सीमा पर संयुक्त पेट्रोलिंग करने, मानव, पशु, मादक पदार्थों की तस्करी नियंत्रण पर सहमति बनी। नो मैंस लैंड पर अतिक्रमण और संदिग्ध गतिविधियों के संबंध में अपनी अपनी सरकारों को अवगत कराने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन


बैठक में नेपाल के एसपी तुलसी प्रसाद अधिकारी, सहायक सीडीओ (उपजिलाधिकारी) बृजराज श्रेष्ठ, एसपी एपीएस तारादत्त पंत, एसओ आरएन भंडारी, एसआई देवेंद्र नाथ, एसआई नेशनल इन्वेस्टिगेशन महेश चौधरी के अलावा एसएसबी 26वीं वाहिनी के कमांडेंट जेपी राना, 29वीं वाहिनी के कमांडेंट वीएस सिंधू, सीओ राजन सिंह रौतेला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed