फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   India Nepal counterparty Meeting

सीमा पर संयुक्त पेट्रोलिंग करेंगे भारत, नेपाल

Wed, 06 Jan 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा Updated Wed, 06 Jan 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
India Nepal counterparty Meeting

देश में चल रहे हाई अलर्ट, गणतंत्र दिवस आगमन और नेपाल की आंतरिक सुरक्षा को लेकर एसएसबी ने दोनों देशों की काउंटर पार्ट मीटिंग बुलाई। बैठक में सीमा पर संदिग्ध वारदातों से सतर्क रहने, सूचनाओं का आदान-प्रदान करने  और आपसी तालमेल पर सहमति जताई।

विज्ञापन


एसएसबी 57 वीं वाहिनी की ए कंपनी में कमांडेंट केसी राना की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नए साल पर पठानकोट एयरबेस में हुए आतंकी हमले पर विचार मंथन हुआ। भारत नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट के चलते सतर्क और चौकन्ना रहने का निर्णय लिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर सूचनाओं का आदान प्रदान करना तय किया गया। नेपाल में चल रही उथल पुथल और भारत विरोधी दुष्प्रचार के संबंध पर भी चर्चा हुई। बैठक में नेपाल में भारत विरोधी  दुष्प्रचार को गलत बताया गया। गणतंत्र दिवस के आगमन के चलते सीमा पर सुरक्षा के तहत संयुक्त ऑपरेशन चलाने, पशु तस्करी, ह्यूमन ट्रैफिकिंग, अवैध वन कटान आदि पर अंकुश लगाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन


कमांडेट राना ने बताया कि सीमा पर किसी गैर कानूनी हरकत के लिए नजदीकी एसएसबी चेकपोस्ट की मदद ली जा सकती है। बैठक में नेपाल के एसपी तुलसी प्रसाद अधिकारी, नेपाल कस्टम अधिकारी विकास कुमार, कस्टम निरीक्षक राम प्रसाद भात्रा, एसओ नेपाल रघुनाथ भंडारी, सहायक उपनिरीक्षक पीबी खड़का के अलावा टनकपुर के सीओ आरएस रौतेला, एसएसबी के एसआई सी मघेश आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed