फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Incrochment in Champawat

नाप भूमि में जबरन कब्जा कर जूनियर हाईस्कूल बनाने की शिकायत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Incrochment in Champawat
चंपावत। जिला मुख्यालय के डुंगरासेठी ग्राम पंचायत निवासी हेत राम टम्टा ने शिक्षा विभाग पर उसकी नाप भूमि में जबरन कब्जा कर जूनियर हाईस्कूल भवन बनाए जाने और भूमि पर स्थित 36 फलदार वृक्षों को काटने की शिकायत की है। पीड़ित ने डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी को ज्ञापन दिया है। टम्टा ने चेतावनी दी है कि प्रशासन ने मामले का संज्ञान नहीं लिया तो वे मंगलवार से आमरण अनशन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

हेतराम का कहना है कि उसकी नाप भूमि ग्राम पंचायत डुंगरासेठी के टून्या तोक में है। भूमि पर शिक्षा विभाग की ओर से जबरन कब्जा कर फलदार पेड़ों को उसकी अनुमति के बगैर काटा गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में उनकी ओर से बताया गया था कि यदि स्कूल के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाता है तो उसके पुत्र को सेवायोजित किया जाए लेकिन विभाग की ओर से जमीन में कब्जा किए आठ-नौ साल हो गया है। भूमि का मुआवजा दिए जाने और एक पुत्र को रोजगार दिए जाने को लेकर कई बार पत्राचार करने के बाद भी कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है। अब पीड़ित के समक्ष आमरण अनशन शुरू करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed