फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Increase in the number of girls for the first time in Champawat

Champawat News: चंपावत में पहली बार बालिकाओं की संख्या में इजाफा

Tue, 10 Oct 2023 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 10 Oct 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Increase in the number of girls for the first time in Champawat
चंपावत। चंपावत जिले में पहली बार बालक-बालिका लिंग अनुपात बालिकाओं के पक्ष में गया है। 2023 में एक हजार बालकों में 1247 बालिकाएं हैं। ये पहला मौका है जब बालिकाओं की जन्म दर में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

वर्ष 2018 तक जिले में बालक-बालिकाओं का लिंग अनुपात प्रति हजार बाल महज 854 बालिकाएं थीं। इसके बाद अभियान चलाकर स्थिति में लगातार सुधार हुआ। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल का कहना है कि 2018 में प्रति एक हजार बालकों में 854 बालिकाएं थीं। 2022 तक ये अनुपात बढ़कर 961 हुआ। इस साल अगस्त तक के आकड़ों में यह अनुपात 1247 हो गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि लिंग अनुपात में सुधार में प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग सहित कई महकमों की सख्ताई, चौपाल, ग्राम स्वच्छता पोषण समिति, आरबीएस की टीम और जागरूकता अभियान की बड़ी भूमिका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत जिले में पांच साल का लिंगानुपत
वर्ष - बालक- बालिका- प्रति हजार बालिकाएं
2018: 1295- 1107- 854
2019: 1194- 1157- 979
2020: 1310- 1163- 887
2021: 1586- 1460- 920
2022: 1520- 1461- 961
2023 (अगस्त): 744- 928- 1247
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed