फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Increase in prices of fruits and vegetables during festivals

Champawat News: त्योहार में फल और सब्जी के दामों में उछाल

Sun, 25 Aug 2024 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 25 Aug 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Increase in prices of fruits and vegetables during festivals
चंपावत के शांत बाजार स्थित रसियारा सब्जी भंडार। संवाद
चंपावत। जिले में सब्जी और फलों के दामों में 10 से लेकर 30 रुपये तक की बढ़ोतरी हो गई है। इससे आम लोगों की रसोई पर भार बढ़ने लगा है। त्योहार में महंगी सब्जी खरीदना आसान नहीं हो रहा है। कृष्ण जन्माष्टमी पर फल और सब्जी के दाम बढ़ने से लोग परेशान हैं। शांत बाजार स्थित के ललित मोहन रसियारा ने बताया कि फल और सब्जी अक्सर त्योहारी सीजन में महंगी हो जाती है। फल और सब्जी विक्रेता राजेंद्र खर्कवाल ने बताया कि सब्जी में प्याज 60 रुपये किलो मिल रहा है। प्याज के दाम आगे और बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

...............
लौकी की बेल खराब होने से काश्तकार परेशान

चंपावत। काश्तकारों के खेतों में उगी लौकी की बेल इस बार समय से पहले मुरझा कर सूख रही हैं। लोगों का कहना है सब्जी की दुकानों में पहाड़ी लौकी नदारद है।
काश्तकारों का कहना है कि लौकी की बेलों में फूल आने से पहले बेल सूखकर बर्बाद हो रही हैं। स्थानीय सब्जी दुकानदार ललित मोहन ने बताया कि लोग पहाड़ी लौकी खरीदने आ रहे हैं, लेकिन पहाड़ी लौकी बाजार में कम मात्रा में उपलब्ध हो रही है। काश्तकार महेश सिंह, विपिन पांडेय ने बताया कि पहाड़ी लौकी बहुत कम मात्रा में बाजार में बिकने आ रही है। इससे दामों में भारी इजाफा हो गया है।
विज्ञापन

विगत वर्षों तक 40 से 50 रुपये किलो तक आसानी से मिल रही पहाड़ी लौकी के दाम दोगुने हो गए हैं। बाजार में देशी लौकी 40 रुपये किलो मिल रही है। पहाड़ी लौकी का दाम 100 रुपये किलो से बढ़कर 120 रुपये किलो तक पहुंच गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

.............
फल पहले अब ( प्रति किलो रुपये में)
अमरूद 50 60
अनार 150 180
आलू 30 35
टमाटर 40 60
भिंडी 50 60
शिमला मिर्च 60 80
केला 40 60 रुपये दर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed