फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Inauguration of construction of science faculty building in the college

Champawat News: महाविद्यालय में विज्ञान संकाय भवन निर्माण का शुभारंभ

Tue, 17 Oct 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 17 Oct 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of construction of science faculty building in the college
टनकपुर महाविद्यालय में विज्ञान संकाय के भवन निर्माण का भूमि पूजन करती गीता धामी। स्रोत्: संवाद
टनकपुर (चंपावत)। मंगलवार को यहां मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी ने राजकीय महाविद्यालय में 504.92 लाख रुपये से बन रहे विज्ञान संकाय भवन का भूमि पूजन किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से शिक्षा क्षेत्र के विकास में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
विज्ञापन

भूमि पूजन कार्य संपन्न कराने में महाविद्यालय के संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज उप्रेती ने पुरोहित का कार्य किया। इस मौके पर प्राचार्या डॉ. अनुपमा तिवारी, सीएम के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल, एसडीएम आकाश जोशी, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्ष वर्धन सिंह रावत, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, भाजपा जिला महामंत्री पूरन सिंह मेहरा आदि थे। संवाद
विज्ञापन


इनसेटः-
समस्याओं के समाधान के लिए सीएम को भेजा ज्ञापन

टनकपुर (चंपावत)। राजकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने महाविद्यालय की समस्याओं के निवारण को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित ज्ञापन उनकी पत्नी गीता धामी को सौंपा। इसमें कहा है कि वर्ष 2004 से अस्तित्व में आए महाविद्यालय कई समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने महाविद्यालय का उच्चीकरण (पीजी) करने, भौतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र के प्राध्यापकों की नियुक्ति करने, महाविद्यालय में एनसीसी स्वीकृत करने, नई शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम पुस्तकें पुस्तकालय में उपलब्ध कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed