{"_id":"c3d63144589c70afec6c613e47581e8a","slug":"in-the-two-day-festival-starts-ldundhura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैकुंठ चतुर्दशी पर लधौनधुरा में दो दिनी मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैकुंठ चतुर्दशी पर लधौनधुरा में दो दिनी मेला शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Wed, 25 Nov 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लधौनधुरा में बैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर दो दिनी मेला शुरू हो गया है। मंगलवार को ईजर गांव से भगवान शिव की शोभायात्रा निकाली गई, जो खरही के मुख्य मंदिर में पहुंची। चंद राजाओं की ओर से शताब्दियों पूर्व चढ़ाए गए चांदी के छत्र के साथ डोले को सजाया गया था।
विज्ञापन
मंदिर के मुख्य पुजारी पानदेव शर्मा, बिरगुल के महराना बंधु, खरही गांव के छड़ीदार दीवान राम, जगदीश राम, नवीन राम, काशी राम, रमेश राम आदि लोग हाथों में लाठियां लेकर डोले की रक्षा के लिए आगे चल रहे थे। दिनभर यहां भजन कीर्तन का दौर जारी रहा। डोले के साथ ईजर, खरही, नाखुड़ा, तल्ली खरही, बैजगांव, क्वैराली, मल्ली खरही आदि गांवों के निर्मांसी लोग शामिल थे।
विज्ञापन
यहां दिनभर लोगों ने खरीददारी की। पहले इस स्थान में बहुत बड़ा व्यापारिक मेला होता था। मेला कमेटी की ओर से चंद्रशेखर जोशी, प्रकाश शर्मा, तुलसी प्रसाद शर्मा, शिवराज सिंह, भुवन राम, टीका राम शर्मा, दीवान सिंह, श्याम सिंह, महेंद्र सिंह, अशोक भट्ट आदि व्यवस्थाओं में जुटे हैं। मेले में जिला पंचायत सदस्या निर्मला महराना, पूर्व सदस्य मुकेश महराना भी शामिल रहे।
विज्ञापन