फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   In the process of cutting an iron angle with a train, a major accident was caused.

Champawat News: लोहे के एंगल को ट्रेन से कटवाने के चक्कर में दे दी बड़े हादसे को दावत

Sat, 14 Mar 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 14 Mar 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
In the process of cutting an iron angle with a train, a major accident was caused.
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-बनबसा के बीच रेलवे ट्रैक पर लोहे के एंगल पाए जाने के मामले में आरपीएफ ने आरोपी आमिर खान पुत्र अनवर निवासी ग्राम मनिहार गोठ को गिरफ्तार कर लिया है। उसने भागने का प्रयास किया लेकिन पकड़ लिया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

आरोपी ने खुलासा किया कि शुक्रवार को उसने गांव से लोहे के दो एंगल चोरी किए थे। लंबे होने के कारण इन्हें ले जाने में उसे परेशानी हो रही थी तो सोचा कि रेलवे लाइन पर दोनों एंगल को रखने से वे ट्रेन से कट जाएंगे और ले जाने में उसे आसानी होगी। इतने में ट्रेन आकर रुक गई। ट्रेन के रुकते ही वह भाग गया। बाद में वापस आ रहा था कि पकड़ा गया।
विज्ञापन




यह था मामला

शुक्रवार सुबह सात बजे पीलीभीत के लिए पैसेंजर ट्रेन रवाना हुई। इस बीच लोको पायलट को टनकपुर-बनबसा के बीच रेलवे ट्रैक पर किमी 59/05-06 पर लोहे का एंगल नजर आय जिसे गाड़ी संख्या 55322 के लोको पायलट ने रेलवे स्टेशन मास्टर बनबसा के सुपुर्द किया। इसके बाद घटनास्थल पर जांच की गई। मुखबिर ने सूचना दी कि लोहे के दो एंगल लेकर सुबह 7 बजे वाली गाड़ी संख्या 55322 के जाने से पहले एक व्यक्ति बनबसा की ओर जाते हुए दिखा था। रेलवे ट्रैक के दाहिनी तरफ किमी 59/01 से पहले एक छोटे से पेड़ के नीचे एक व्यक्ति लेटा नजर आया। टीम के करीब पहुंचने पर वह भागने लगा लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। आरोपी आमिर खान ने बताया कि वह नशे का आदी है। नशे की पूर्ति के लिए छोटी-मोटी चोरियां करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




घटना के बाद सीएलआई पीलीभीत रमेश सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर पीवे पीलीभीत द्वितीय रवि शुक्ला और मुख्य यांत्रिक निरीक्षक पीलीभीत पीके चतुर्वेदी ने संयुक्त निरीक्षण किया। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट में आरोपी के खिलाफ धारा 153 ,147 रेल अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed