फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   In the district plan, propose the same schemes which are very important

जिला योजना में वही योजनाएं प्रस्तावित करें जो बेहद जरूरी हो

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
In the district plan, propose the same schemes which are very important
चंपावत जिला सभागार में जिला योजना की बैठक में मौजूद अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम विनीत तोमर ने अधिकारियों को चालू वित्तीय वर्ष की जिला योजना में बेहद जरूरी योजनाओं को ही प्रस्तावित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी विभाग योजनाओं को इस प्रकार चयनित करें जिससे आम जन को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। इससे पूर्व डीएम ने सभी विभागों की ओर से वित्तीय वर्ष में क्या-क्या कार्य किए जाने हैं उनकी जानकारी हासिल की। कहा कि जिला योजना की आगामी अनुमोदन बैठक में बजट के आधार पर प्रस्ताव प्रस्तुत करें, ताकि इस कोरोना काल में भी लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने एसीएमओ डॉ.श्वेता खर्कवाल से कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बनाई जाने वाली योजनाओं में बजट में किसी भी प्रकार की कोई कमी न हो। बैठक में सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, डीडीओ संतोष कुमार पंत, सीईओ आरसी पुरोहित, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी एनबी बचखेती, सीवीओ डॉ.बीएस जंगपांगी, जिला खेल अधिकारी आरएस धामी, पर्यटन अधिकारी लाता बिष्ट, जिला पंचायत के एएमए राजेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed