{"_id":"5b50ce094f1c1b07788b4dd5","slug":"in-the-absence-of-stones-prevention-work-from-soil-erosion","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थरों के अभाव में भू-कटाव से बचाव कार्य ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थरों के अभाव में भू-कटाव से बचाव कार्य ठप
अमर उजाला /ब्यूरो टनकपुर।
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
खेतखेड़ा गांव में हो रहे कटाव की रोकथाम को लगाए जा रहे वायर क्रेट्स।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतखेड़ा गांव की ओर शारदा से हो रहा भू-कटाव रोकने को चल रहा बचाव कार्य बोल्डरों (पत्थर) के अभाव में थम गया है। किरोड़ा नाले के अप स्ट्रीम में वन क्षेत्र से बोल्डरों के उठान पर वन विभाग ने रोक लगा दी है। इसके बाद कार्यदायी सिंचाई विभाग ने कार्य बंद कर दिया है। काम रहे श्रमिक एवं ठेकेदार भी हाथ पर हाथ धरे बैठ गए हैं।
दो जुलाई को हुई पहली मानसूनी बारिश से उफनाई शारदा ने इस बार खेतखेड़ा गांव की ओर तेजी भू-कटाव शुरू किया। इस पर ग्रामीणों ने प्रशासन से बचाव की मांग उठाई। डीएम के आदेश पर सिंचाई विभाग ने आनन-फानन में बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन अब बचाव के लिए बनाए जा रहे वायरक्रेट बनाने को विभाग के पास बोल्डर नहीं है। एई आरके यादव का कहना है कि डीएम के आदेश पर किरोड़ा के अप स्ट्रीम वन क्षेत्र से बोल्डर उठाया जा रहा था, लेकिन उस पर वन विभाग ने रोक लगा दी है। इसके बाद अब काम बंद हो गया है। इधर, वन क्षेत्राधिकारी गोविंद रजवार का कहना है कि उनके पास डीएफओ या डीएम का कोई आदेश नहीं पहुंचा है, जिसके चलते रोक लगाई गई है।
वन विभाग को उपलब्ध कराया गया है डीएम का आदेश
वन विभाग को डीएम के आदेश भेज दिए गए हैं। डीएफओ हल्द्वानी एवं एसडीएम के मीटिंग में होने के कारण उनसे वार्ता नहीं हो पाई है। वार्ता के बाद जल्द समाधान हो जाएगा। -पूनम पंत, तहसीलदार पूर्णागिरि, टनकपुर।