{"_id":"5fff2bf58ebc3e2e6e5ef6dd","slug":"illegal-mining-pits-in-ladhiya-and-ratia-river-champawat-news-hld411042876","type":"story","status":"publish","title_hn":"लधिया और रतिया नदी में अवैध खनन से हो गए गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लधिया और रतिया नदी में अवैध खनन से हो गए गड्ढे
विज्ञापन
अवैध खनन से लधिया घाटी में लधिया और रतिया नदी में बने गड्ढे।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले के लधिया और चल्थी क्षेत्र में अवैध खनन जोरों पर है। लधिया में रीठा साहिब में रतिया और लधिया नदी से बेखौफ अवैध खनन किया जा रहा है जिसकी वजह से नदी में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार रात में पिकअप और दूसरे वाहनों से उपखनिज नैनीताल और अल्मोड़ा जिले के क्षेत्रों तक पहुंचाया जाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रीठा साहिब में नदी से बमुश्किल तीन किमी दूर पुलिस थाना है लेकिन अवैध खनन करने वालों को रोका नहीं जाता। वहीं टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल्थी में धड़ल्ले से खनन सामग्री का ढुलान किया जा रहा है। चार जनवरी को टनकपुर के एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने चल्थी से खनन सामग्री की क्षमता से ज्यादा ढुलाई करने के आरोप में 11 वाहनों पर कार्रवाई की थी।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि चल्थी, बस्टिया और ककरालीगेट में तीन जगह वन विभाग के बैरियर और चल्थी में पुलिस चौकी के बावजूद नियमों की अनदेखी हो रही है। उधर, डीएफओ मयंक शेखर झा का कहना है कि अवैध खनन की रोकथाम के लिए विभाग पूरे प्रयास कर रहा है। (ब्यूरो)