फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Illegal mining from Hudi river under the guise of disaster protection work

Champawat News: आपदा सुरक्षा कार्य की आड़ में हुड्डी नदी से हो रहा अवैध खनन

Thu, 29 Jun 2023 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 29 Jun 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Illegal mining from Hudi river under the guise of disaster protection work
टनकपुर (चंपावत)। आपदा न्यूनीकरण मद से छीनीगोठ में हो रहे बाढ़ सुरक्षा कार्य की आड़ में हुड्डी नदी में धड़ल्ले से अवैध खनन कर निर्माण में खनिज सामग्री का उपयोग हो रहा है। बृहस्पतिवार को तराई पूर्वी वन प्रभाग की एसओजी टीम ने हुड्डी से अवैध खनिज ढोते एक ट्रक को पकड़कर वहां हो रहे अवैध खनन का भंडाफोड़ किया है। एसओजी ने ट्रक को सीज कर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

हुड्डी से कटाव की सुरक्षा के लिए छीनीगोठ ग्राम पंचायत में आपदा न्यूनीकरण मद से तीन करोड़ 36 लाख रुपये से 650 मीटर लंबी सीसी दीवार और वारयक्रेट्स का निर्माण हो रहा है। गांव छोर में किया जा रहा निर्माण बीती मई से शुरू हुआ है जिसे नौ माह की अवधि में पूरा किया जाना है। टेंडर की शर्त के अनुसार सीसी दीवार के निर्माण में क्रशर की खनिज सामग्री का उपयोग होना है लेकिन क्रशर के खनिज के साथ ही कथिततौर पर हुड्डी नदी के अवैध खनिज का भी धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

वारयक्रेट्स के निर्माण में भी हुड्डी के ही बोल्डर का उपयोग कर सरकार को राजस्व का चूना लगाया जा रहा है। शिकायत के बाद तराई पूर्वी वन प्रभाग के डीएफओ के निर्देश पर बृहस्पतिवार को वन विभाग की एसओजी टीम ने छापामार इस गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया गया है। एसओजी प्रभारी प्रमोद बिष्ट के नेतृत्व में पहुंची टीम ने मौके से अवैध खनिज ढो रहे ट्रक (यूजीपी 4623) को पकड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम को देखते ही चालक खनिज लदा ट्रक छोड़कर फरार हो गया। टीम प्रभारी प्रमोद बिष्ट ने बताया कि डीएफओ को सूचित करने के बाद पकड़े गए ट्रक को सीज कर आगे की कार्रवाई के लिए खटीमा रेंज के सुपुर्द कर दिया गया है। टीम में वन दरोगा पान सिंह मेहता, खटीमा रेंज के वन रक्षक विनोद सुयाल आदि शामिल थे।

अवैध खनन के विरोध पर ग्राम प्रधान के पिता के साथ हुआ था विवाद
इससे पूर्व भी छीनीगोठ में हुड्डी नदी से अवैध खनन का मामला सामने आया था जिसका विरोध करने पर अवैध खनन में लिप्त लोगों ने कथित तौर पर ग्राम प्रधान पूजा जोशी के पिता दिनेश चंद्र जोशी से मारपीट भी की थी। तब भी वन विभाग ने एक डंपर को सीज कर डंपर स्वामी के खिलाफ संबंधित आरोप में कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed