फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   If you take a television set-top box

टीवी चैनल देखने हैं तो सेटटॉप बॉक्स लगा लें

Sun, 06 Dec 2015 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 06 Dec 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन

डिजीटाइलेशन के चलते अब केबल के जरिए टीवी चैनलों का आनंद उठाने वाले उपभोक्ताओं के लिए सेटटॉप बॉक्स लगाना जरूरी हो गया है। 31 दिसंबर तक सभी उपभोक्ताओं को सेटटॉप बॉक्स लगाने की अनिवार्यता है, जिसके लिए मुख्यालय में इन दिनों युद्ध स्तर पर सेटटॉप बॉक्स लगाने का कार्य किया जा रहा है। डिजीटल केबल होने से दर्शकों तक न केवल साफ तस्वीर और आवाज पहुंचेगी, बल्कि टीवी चैनल की संख्या भी दो सौ से अधिक हो जाएगी।

विज्ञापन


वर्तमान में केबल ऑपरेटरों की ओर से 17 सौ से 22 सौ रुपये में सेटटॉप बॉक्स लगाए जा रहे हैं। अधिकांश उपभोक्ता परेशानी से बचने के लिए अपने केबल आपरेटर से ही सेटटॉप बॉक्स लगा रहे हैं। हल्द्वानी की एजाइल ब्राडबैंड केबल नेटवर्क ने चंपावत जिला मुख्यालय तक अपनी ओएफसी पहुंचा दी है। अल्ट्रा केबल के स्वामी नवल जोशी और राजेंद्र बोहरा ने बताया कि चंपावत में डिजीटल केबल बिछा दी गई है।
विज्ञापन


डिजीटल केबल चलाने को एयरटेल कंपनी से करार किया गया है, जिसका केंद्र चंपावत जिला मुख्यालय बनाया गया है। अब तक चंपावत में केबल के जरिए 60 चैनल दिखाए जा रहे थे, जिनकी संख्या डिजीटल होने के बाद 200 को पार कर गई है। इसके अलावा डिजीटल होने के बाद 16 एचडी (हाई डेफिनेशन) चैनल भी दिखाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बत्ती गुल होने पर भी चलते रहेगा केबल
दर्शक अब चौबीस घंटे केबल पर चैनल देख सकेंगे। बत्ती गुल होने पर भी केबल लगातार चलता रहेगा। इसके लिए जेनरेटर चौबीस घंटे खुले रहेंगे। बिना किसी रुकावट के चैनल देखते रहने के लिए शर्त सिर्फ इतनी कि उपभोक्ता के पास बिजली सुविधा होनी जरूरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed