फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   If water is not supplied, then the bill will not be deposited

पानी की आपूर्ति नहीं हुई तो बिल भी जमा नहीं करेंगे

Sun, 11 Mar 2018 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत। Updated Sun, 11 Mar 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
If water is not supplied, then the bill will not be deposited
पेयजल किल्लत को लेकर प्रदर्शन करते कनलगांव के नागरिक। - फोटो : अमर उजाला
 गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल संकट भी गहराने लगा है। इससे परेशान कनलगांव के लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र ही टैंकर से पानी की सप्लाई करने की मांग की। ऐसा नहीं किए जाने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने पेयजल उपलब्ध नहीं कराए जाने पर पानी के बिल का भुगतान नहीं करने का भी ऐलान किया।
विज्ञापन


सुभाष तड़ागी, आनंद सिंह, कमला देवी, पुष्पा, सोनी, नंदा देवी, आशा देवी, हेमा तड़ागी और दिनेश महर आदि ने कहा कि विभाग पानी के तो भारी भरकम बिल थमा रहा है। लेकिन पानी उपलब्ध कराने में नाकाम साबित हो रहा है। उन्होंने पानी उपलब्ध नहीं कराने पर पानी के बिल जमा नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन



परेशान लोगों का कहना था कि वर्तमान में बेहद कम मात्रा में पानी आ रहा है। इससे पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उन्होंने सीधे पेयजल लाइन में मोटर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने, गांव में टैंकर के जरिए पानी की आपूर्ति करने की मांग उठाई।  कहा कि मांग पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
बारिश नहीं होने से पेयजल स्रोत में साठ फीसदी तक गिरावट आ गई है। जीआईसी रोड और कनलगांव पेयजल के नजरिए से काफी संवेदनशील हैं। अप्रैल माह से टैंकरों के जरिए पेयजल आपूर्ति की जाएगी। पेयजल लाइन में मोटर लगाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
किशोर पंत, कनिष्ठ अभियंता, जल संस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed