फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Husband, mother and brother in dowry harassment case

पति, सास और देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला

Mon, 16 Jan 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत। Updated Mon, 16 Jan 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Husband, mother and brother in dowry harassment case
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
शांत बाजार निवासी एक विवाहिता ने अपने पति, सास और देवर पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए जांच शुरू कर दी है। युवती का विवाह एक साल पहले हुआ था।

प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि शांत बाजार निवासी निधि चंदोला पुत्री एमएम भट्ट ने अपने पति विजय चंदोला, सास जशोदा चंदोला और देवर अजय चंदोला के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की तहरीर दी थी। महिला का विवाह 22 अप्रैल 2016 को ऋषिकेश निवासी विजय चंदोला से हुआ था। महिला ने पति और उसके परिजनों पर उत्पीड़न करने, मारपीट करने तथा गाली गलौच करने का आरोप लगाया है। इससे पूर्व यह मामला ऐच्छिक ब्यूरो के समक्ष भी उठा था। लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504, दहेज उत्पीड़न की धारा 498 और 3/4 दहेज अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है। चौकी प्रभारी जगत सिंह सामंत को विवेचना अधिकारी बनाया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed