{"_id":"5c4f3fe9bdec22736934b550","slug":"husband-and-wife-left-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सकारी दंपति ने भाजपा छोड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सकारी दंपति ने भाजपा छोड़ी
Mon, 28 Jan 2019 11:16 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Mon, 28 Jan 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता व ब्लाक प्रमुख पति नरेश सकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूटी सीज होने के विवाद में भाजपा नेता नरेश सकारी और उनकी पत्नी चंपावत की ब्लॉक प्रमुख पुष्पा सकारी ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि दरोगा ने उसके साथ अभद्रता की। उन्होंने पार्टी पर भी अपनी उपेक्षा का आरोप लगाया है।
रविवार शाम भाजपा नेता नरेश सकारी के एक रिश्तेदार को कोतवाली गेट के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों ने रोका था। बताया जा रहा है कि स्कूटी नरेश सकारी की थी और यह रिश्तेदार स्कूटी को कोतवाली गेट पर ही छोड़कर चला गया। बाद में वह नरेश सकारी को बुला लाया। काफी देर तक सकारी और पुलिस अधिकारियों में नोंक झोंक होती रही। सोमवार सुबह सकारी ने दरोगा पर अभद्रता, अपशब्दों का प्रयोग और धक्का मुक्की का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया।
इसमें आरोपी दरोगा को न हटाए जाने पर पार्टी से इस्तीफा देने की धमकी दी गई। वीडियो के सामने आने पर भाजपा भी सक्रिय हुई और एसपी के निर्देश पर सीओ नरेश चंद देर शाम तक मामले की जांच की। शाम को आरोपी दरोगा को न हटाए जाने से खिन्न भाजपा नेता सकारी और उनकी पत्नी ब्लाक प्रमुख पुष्पा सकारी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
उन्होंने जिलाध्यक्ष को इस्तीफा भेज दिया है। इस्तीफे की प्रति पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष को भी भेजी गई है।