फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Husband accused of murder, sent to jail

हत्या का आरोपी पति दबोचा गया, जेल भेजा

Wed, 08 Mar 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Wed, 08 Mar 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
Husband accused of murder, sent to jail
लोहाघाट में राजस्व पुलिस की गिरफ्त में पत्नी की हत्या का आरोपी बची राम। - फोटो : अमर उजाला
बाराकोट विकासखंड के पट्टी क्षेत्र इजड़ा के बसोड़ी गांव में पत्नी का गला दबाकर हत्या करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। पुलिस ने आरोपी पति को बुधवार सुबह उसके घर से दबोचा। बाद में आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


सोमवार रात बाराकोट के पट्टी क्षेत्र इजड़ा के बसौड़ी गांव के बची राम ने गला दबाकर 35 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी की हत्या कर दी। बची राम हत्या करने के बाद फरार हो गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबने से सुनीता की मौत की पुष्टि हुई है। बची राम के घर पहुंचने की ग्रामीणों की सूचना पर बुधवार सुबह सिविल पुलिस और राजस्व पुलिस की टीम आरोपी के घर पहुंची। जहां नायब तहसीलदार गोपी राम, राजस्व उप निरीक्षक राकेश फर्त्याल, राजस्व उप निरीक्षक केएस धौनी, दीपक साही, दरोगा प्रेम विश्वकर्मा ने बुधवार सुबह 8.40 बजे आरोपी बची राम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


आरोपी पति बची राम हत्या करने के आरोप से इनकार करते हुए डर कर घर से भागने की बात कह रहा है। उसका कहना है कि घर से एक किमी दूर दूनागाड़ नदी में सुसाइड करने गया था। घर की याद आने पर दोबारा लौट आया, मगर पुलिस का कहना है कि आरोपी निराधार दलील दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed