फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Hurt by government neglect, BDC member got one km of road cut

सरकारी अनदेखी से आहत बीडीसी सदस्य ने कटवा दी एक किमी सड़क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Hurt by government neglect, BDC member got one km of road cut
बाराकोट रैघांव के कुर्तोली तोक में बीडीसी सदस्य आनंद अधिकारी ने अपने खर्च से तैयार की एक किमी. सड? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट के रैघांव के कुर्तोली तोक के लोगों की सड़क की मांग पूरी हो गई है। हर स्तर से हुई अनदेखी होने से आहत होने के बाद गांव के ही क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद सिंह अधिकारी ने निजी खर्च पर एक किमी सड़क कटिंग कर सरकारी अमले को आयना दिखाया है। इससे लोगों की परेशानी कम होगी।
विज्ञापन

लंबे समय से रैघांव के कुर्तोली तोक के लिए सड़क नहीं होने से लोग दुर्गम रास्तों को पार कर सड़क तक पहुंचते थे। इससे बीमार बुजुर्गों को जोखिम भरे रास्तों से डोली में रखकर सड़क तक पहुंचाया जाता था। वहीं खाद्यान्न, निर्माण सामग्रियों को भी गांव तक ले जाने में परेशानी होती थी। बीडीसी सदस्य का कहना है कि ग्रामीणों ने कई बार इस सड़क को लेकर आवाज उठाई, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने ये कदम उठाया। सड़क कटिंग में करीब सवा लाख रुपये खर्च हुए। सड़क की कटिंग होने से ग्रामीण गदगद है। इस कार्य में जीत सिंह, खड़क सिंह, सूरज, बलवंत आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed