फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Hundred congressmen said goodbye to Congress

लोहाघाट : सौ कांग्रेसियों ने कांग्रेस को अलविदा कहा

Wed, 25 Jan 2017 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी (चंपावत)। Updated Wed, 25 Jan 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
Hundred congressmen said goodbye to Congress
सौ कांग्रेसियों ने कांग्रेस को अलविदा कहा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
लोहाघाट विधानसभा सीट में कांग्रेस को पहला झटका लगा है। पाटी के कद्दावर नेता और कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री रहे लक्ष्मण सिंह लमगड़िया को टिकट नहीं मिलने से नाराज करीब एक सौ समर्थकों ने बुधवार को कांग्रेस को अलविदा कर दिया। ये तमाम लोग भाजपा में शामिल हो गए। साथ ही काली कुमाऊं विकास मंच का गठन किया। कहा गया कि श्री लमगड़िया भी जल्द ही पार्टी से नाता तोड़ लेंगे। भाजपा उम्मीदवार, विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने इन कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। कहा कि भाजपा में आने पर लमगड़िया और अन्य कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा।

पाटी के कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष तेज सिंह बिष्ट के आवास में हुई बैठक में ग्रामीणों ने दो बार प्रमुख रहे लमगड़िया को टिकट न देने को वरिष्ठ नेता का अपमान और आम कांग्रेसजनों की भावना को आहत करने वाला कदम बताया। वक्ताओं ने कहा कि 2002 से लगातार चौथी बार अंतिम क्षणों में लमगड़िया का टिकट काटा गया है।
विज्ञापन


इस दगाबाजी का जवाब चुनाव में दिया जाएगा। सौ कार्यकर्ताओं ने ब्लाक अध्यक्ष की मौजूदगी में सामूहिक त्यागपत्र दिया। लोहाघाट के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मीदत्त पांडेय की अध्यक्षता और कनिष्ठ उप प्रमुख हयात सिंह के संचालन में हुई बैठक में ब्लाक अध्यक्ष तेज सिंह बिष्ट, मदन बोहरा ने भाजपा को समर्थन का एलान किया। पार्टी छोड़ने वालों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य उत्तम देव, पूर्व उप ब्लाक प्रमुख गोपाल मनराल, किशोर जुकरिया, प्रहलाद मेहता, विनोद चम्याल, तारा सिंह, दीपक जोशी, मोहन बगौटी, धीरज गहतोड़ी, दिलीप राम, नवीन बोहरा, हरीश राणा, दीपक बिनवाल, देव सिंह, चंदन सिंह, शिव सिंह, वासुदेव भट्ट, लक्ष्मी दत्त, चिंता सिंह, अमित लमगड़िया सहित करीब सौ लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed