फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   How Mnegi guest teachers Diwali without pay

बिना वेतन कैसे मनेगी अतिथि शिक्षकों की दिवाली

Sun, 08 Nov 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट Updated Sun, 08 Nov 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने वाले अतिथि शिक्षकों को खाली जेब ज्योति पर्व मनाना होगा। जिले में करीब 300 अतिथि शिक्षकों को अगस्त में विभिन्न विद्यालयों में मात्र 89 दिनों के अनुबंध पर नियुक्त किया गया था, जिसकी मियाद 20 नवंबर तक पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन


अब तक इन शिक्षकों को मानदेय के रूप में पहली पगार तक नहीं मिल पाई है। शासन द्वारा शुरू में इन शिक्षकों को 150 रुपये प्रति पीरियड प्रवक्ता एवं 125 रुपये एलटी शिक्षक को देने पर विचार किया जा रहा था, लेकिन यह व्यवस्था कारगर न होने से अब इन शिक्षकों को 15 हजार रुपये नियत मानदेय देने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज मछियाड़ में प्रधानाचार्य को छोड़कर शेष सभी 12 अतिथि शिक्षकों के सहारे 168 छात्रों का भविष्य संवारा जा रहा है। दूरस्थ क्षेत्र जीआईसी चौड़ाकोट और पनियां में 10-10, जीआईसी बिनवालगांव में 6 तथा चौड़ामेहता में 4 अतिथि शिक्षक सेवाएं दे रहे हैं, यदि शासन द्वारा समय रहते अनुबंध का नवीनीकरण नहीं किया जाता है, तो दूरस्थ क्षेत्र के विद्यालयों में बना स्वस्थ शैक्षिक माहौल खत्म हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट नहीं मिलने से अतिथि शिक्षकों का मानदेय फिलहाल नहीं दिया जा सका है। शासन से मानदेय का पैसा रिलीज हो गया। शिक्षा निदेशालय से यह धन जिलों को आवंटित किया जाएगा। इस प्रक्रिया में करीब एक हफ्ता लग जाएगा। -नवीन चंद्र पाठक, मुख्य शिक्षाधिकारी, चंपावत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed