{"_id":"626045540c01601ac130cdac","slug":"hounerd-by-bjp-workers-champawat-news-hld4600814111","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल योद्धा दान सिंह मेहता को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल योद्धा दान सिंह मेहता को सम्मानित किया
विज्ञापन
वीर नारियों को सम्मानित करते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत/टनकपुर/बनबसा। भाजपा संगठन के स्थापना दिवस पर मनाए जा रहे सामाजिक न्याय पखवाड़े में बुधवार को सभी मंडलों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं सेना के शहीदों को याद कर उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। चंपावत में भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, मोहन अधिकारी, मुकेश महराना, मुकेश जोशी आदि ने कारगिल योद्धा दान सिंह मेहता को सम्मानित किया। धुरा मंडल के चौड़ाकोट में सात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन हरि सिंह राणा, त्रिलोचन जोशी, गोविंद चौड़ाकोटी, दीपा, जीवन को शॉल भेंट किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष दीप पाठक, मंडल अध्यक्ष धुरा गुमान सिंह, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा दिनेश प्रजापति, क्षेत्र पंचायत दीपा जोशी, ग्राम प्रधान जीवन चंद्र चौड़ाकोटी आदि रहे।
टनकपुर के भाजपा कार्यालय में बुधवार को वरिष्ठ नेता पूरन सिंह माहरा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व दर्जा मंत्री शिवराज कठायत ने सेनानियों के आश्रितों और पूर्व सैनिकों का सम्मान किया। इसके तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित गोविंदबल्लभ जोशी, नवीन चौहान के अलावा पूर्व फौजी जगदीश सिंह और प्रकाश सिंह को शॉल ओढ़ाया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री किरण देवी, वरिष्ठ नेता रोहिताश अग्रवाल, मंडल महामंत्री मुकेश जोशी, पूर्व जिला महामंत्री नारायण सिंह महर, पूर्व मंडल अध्यक्ष केदार जोशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष हंसा जोशी, रंजना नेगी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कपिल उप्रेती, पूर्व मंडल अध्यक्ष जोध सिंह बोहरा, गीता बिष्ट, कलावती कापड़ी आदि थे।
बनबसा में सेवानिवृत्त कैप्टन मोहन चंद कमांडो एवं कैप्टन त्रिभुवन सिंह भाटिया ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम की संयोजिका पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा जोशी ने वीरांगना सरस्वती चंद, लक्ष्मी देवी, कमला देवी, बसंती देवी, पार्वती देवी, लक्ष्मी देवी, होशियार बथ्याल को सम्मानित किया। वहां मंडल अध्यक्ष संदीप पाठक, हरीश पांडेय, शंकर लाल वर्मा, उमेश भट्ट, संजय अग्रवाल, महेश मुरारी, हेमेंद्र सिंह रावत, रानी कापड़ी, भूपाल भट्ट आदि थे।