फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Hotmix will soon be available on the inner roads of the city

Champawat News: नगर की आंतरिक सड़कों पर जल्द होगा हॉटमिक्स

Thu, 20 Feb 2025 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 20 Feb 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Hotmix will soon be available on the inner roads of the city
टनकपुर (चंपावत)। नगर की आंतरिक सड़कों पर करीब छह करोड़ की लागत से हॉटमिक्स करने का बृहस्पतिवार को टेंडर हो गया है। रुद्रपुर की एक कंपनी जल्द नगर की सड़कों पर हॉटमिक्स करने का कार्य शुरू करेगी। 8.181 किमी मार्ग के निर्माण से आवाजाही में और आसानी होगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने सीएम घोषणा पर अमल करना शुरू कर दिया है। विभाग के एई लक्ष्मण सिंह सामंत ने बताया कि राजाराम चौराहे से शारदा चुंगी तक सीमेंट रोड पर 665 मीटर, चड्ढा चौराहे से शुभमंगलम धर्मशाला तक मुख्य बाजार तक 482 मीटर, सब्जी मंडी बाजार से होकर पंचमुखी मंदिर तक 668 मीटर, नगर पालिका गेट के किनारे वाली 315 मीटर रोड, पोस्ट ऑफिस वाली 169 मीटर
विज्ञापन

रोड और राजाराम चौराहे से सीएम कैंप आफिस के गेट तक 285 मीटर पर हाॅटमिक्स किया जाएगा। इसके अलावा एफसीआई मार्ग 435 मीटर सीसी रोड, टैक्सी स्टैंड मार्ग 380 मीटर सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा। कुल 18 प्रस्तावों पर कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इन सड़कों का भी होगा डामरीकरण
मनिहारगोठ मार्ग पर राजाराम चौराहे से नगर पालिका गेट तक 1055 मीटर
शास्त्री पार्क से चड्ढा चौराहे तक 180 मीटर
सीमेंट रोड से मस्जिद तक संपर्क मार्ग 360 मीटर
जगन्नाथ चौराहे से वन विभाग के आफिस तक 155 मीटर
स्टेट बैंक से सब्जी मंडी-पंचमुखी मंदिर संपर्क मार्ग 80 मीटर
लोनिवि कैंपस इंटरनल रोड 227 मीटर
सीएम कैंप कार्यालय इंटरनल रोड 205 मीटर
तहसील पूर्णागिरि संपर्क मार्ग 300 मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed