फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Hotmix plant villagers protested

हॉटमिक्स प्लांट का ग्रामीणों ने किया विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Hotmix plant villagers protested
लोहाघाट के पाटनपाटनी के कालापानी तोक में लगे हॉटमिक्स प्लांट से उठता धुंआ। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। पाटन-पाटनी के कालापानी तोक में आरजीबी कंपनी द्वारा लगाए गए हॉटमिक्स प्लांट का ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने डीएम को पत्र लिखकर हॉटमिक्स प्लांट को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की है। मांग न माने जाने पर सड़कों में उतरने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

सरपंच संगठन के जिला महासचिव और पाटन-पाटनी वन पंचायत सरपंच गंगा सिंह पाटनी, ग्राम प्रधान सुभाष कुमार, शांति देवी के नेतृत्व में भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में पाटन-पाटनी ग्राम सभा के कालापानी तोक में आरजीबी कंपनी द्वारा हॉटमिक्स प्लांट लगाया गया है। प्लांट से निकलने वाले धुंए से लोगों का जीना मुहाल बना हुआ है। वहीं उनकी वन पंचायत को भारी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

सरपंच गंगा पाटनी का कहना है कि उनके द्वारा दो बार चंपावत में लगे जनता दरबार में डीएम को ज्ञापन देकर हॉटमिक्स प्लांट हटाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक हॉटमिक्स प्लांट को हटाने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस मौके पर जोत सिंह, लक्ष्मण राम, नवीन राम, बबलू, रामकिशोर, गिरीश राम, सूरज कुमार, रवींद्र महर, कैलाश सिंह, शेर सिंह, दीपक सिंह, चंचल पाटनी, मदन सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed