फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   hospital will get ambulance

टनकपुर अस्पताल को मिलेगी हाई परफरमेंस एंबुलेंस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
hospital will get ambulance
टनकपुर का संयुक्त अस्पताल भवन। - फोटो : CHAMPAWAT
डॉक्टरों और अन्य संसाधनों की कमी से जूझ रहे जिले के मैदानी क्षेत्र के सबसे बड़े टनकपुर संयुक्त अस्पताल के लिए अच्छी खबर है। अस्पताल को मार्च तक हाई परफॉरमेंस एंबुलेंस मिल जाएगी। इस एंबुलेंस में तमाम जीवन रक्षक उपकरण होंगे ताकि जरूरत पड़ने पर जल्द मरीज को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल या दूसरे उच्च केंद्र ले जाया जा सके।
विज्ञापन

70 हजार की आबादी के इलाज का जिम्मा संभालने वालेसंयुक्त अस्पताल में इस वक्त महज एक-तिहाई डॉक्टर हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की भी कमी है। बाल रोग विशेषज्ञ और सर्जन छोड़ विशेषज्ञों के सभी पद रिक्त हैं। रेडियोलॉजिस्ट न होने से दो साल से अल्ट्रासाउंड और एक साल से एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं। गायनाकॉलोजिस्ट की कमी से गर्भवती महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

अस्पताल की बदहाली की वजह से निशुल्क आयुष्मान योजना का लाभ लेने को भी लोग इस अस्पताल मेें नहीं पहुंच रहे हैं। सितंबर 2018 से लागू आयुष्मान योजना का अब तक सिर्फ एक व्यक्ति ने लाभ उठाया है। इन खामियों के मद्देनजर अस्पताल से मरीज को हायर सेंटर रेफर करने के लिए एक आधुनिक सुविधाओं से लेस एंबुलेंस स्वीकृत की गई है। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया बीएडीपी से 25 लाख रुपये दिए गए हैं। एंबुलेंस मार्च तक अस्पताल को मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त अस्पताल में 17 में से सिर्फ छह डॉक्टर हैं। डॉक्टरों की कमी से स्वास्थ्य सेवा प्रभावित हो रही है। विशेषज्ञ न होने से अल्ट्रासाउंड और एक्सरे भी लंबे समय से बंद है। डॉक्टरों के पदों को भरा जाना जरूरी है। एंबुलेंस के आने से कुछ राहत जरूर मिलेगी। डॉ. एचएस हयांकी, मुख्य चिकित्साधीक्षक, टनकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed