{"_id":"56f8104d4f1c1b9e3ff14f25","slug":"horse-carriage-driver-nepali-passengers-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांगा चालक ने नेपाली सवारियों को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तांगा चालक ने नेपाली सवारियों को लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)।
Updated Sun, 27 Mar 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। एक तांगा चालक पर नेपाली सवारियों को लूटने का आरोप लगा है। नेपाल पुलिस ने तांगे को कब्जे में ले लिया। पुलिस को आता देख तांगा चालक मौके से फरार हो गया। तांगा चालक मुकेश बनबसा से नेपाली सवारियों को अपने तांगे में बिठा भारत नेपाल सीमा पिलर नंबर सात के करीब पहुंचा।
विज्ञापन
जहां तांगा चालक सवारियों से जबरन पांच-पांच सौ रुपये वसूलने लगा। इसी बीच किसी ने नेपाल के गड्ढाचौकी पुलिस को सूचना दे दी। नेपाल पुलिस को तांगे की ओर आता देख तांगा चालक वहां से फरार हो गया। गड्ढाचौकी थाने के एसओ उमेश पाल ने बताया कि नेपाल पुलिस ने तांगे को कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बनबसा पुलिस को घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन