फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Hope of uttarakhand andolankari

Champawat News: संतुलित विकास और रोजगार से रुकेगा पलायन

Sun, 03 Sep 2023 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 03 Sep 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Hope of uttarakhand andolankari
चंपावत। उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले आंदोलनकारियों को सरकारी सेवा में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के विधेयक को पांच सितंबर को फिर से सदन में रखा जाएगा। धामी कैबिनेट ने पहली सितंबर को इस प्रस्ताव को दूसरी बार मंजूरी दी।
विज्ञापन

राज्य आंदोलनकारियों ने इस प्रस्ताव का स्वागत किया है लेकिन उनका कहना है कि राज्य गठन के 23 साल बाद भी राज्य की अवधारणा और जन अपेक्षाओं को पूरा करने की दिशा में ठोस काम करने की जरूरत है। ताकि राज्य का संतुलित और विकेंद्रित विकास हो, रोजगार-स्वरोजगार के मौके बढ़ें और गांवों से पलायन रुके।
विज्ञापन




राज्य बनने के बाद भी भ्रष्टाचार में कमी नहीं आई है। इस दिशा में ठोस काम करने के साथ राज्य के संसाधनों का अधिकतम सदुपयोग करने की जरूरत है। - खीम सिंह बिष्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदेश की तरक्की में भ्रष्टाचार दीमक जैसा बन रहा है। इस पर लगाम लगाकर ही उत्तराखंड को आदर्श राज्य और देवभूमि बनाया जा सकता है। - बहादुर सिंह फर्त्याल, चंपावत।


जिले में महाविद्यालयों की संख्या जरूर बढ़ी है लेकिन गुणवत्ता बेहतर नहीं हुई। शिक्षण संस्थानों को सशक्त करने के साथ रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएं। - मंदीप ढेक, चंपावत।



आंदोलनकारियों के सपने पूरे होना तो दूर, उस दिशा में ईमानदारी से कदम भी नहीं बढ़ाए जा रहे हैं। इससे राज्य बनाने का उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है। - नवीन मुरारी, लोहाघाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed