फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Hope for Didihat-Munsiyari road arose as soon as Ajay Tamta became minister

Champawat News: अजय टम्टा के मंत्री बनते ही डीडीहाट-मुनस्यारी सड़क की आस जगी

Tue, 11 Jun 2024 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 11 Jun 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Hope for Didihat-Munsiyari road arose as soon as Ajay Tamta became minister
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। लोकसभा क्षेत्र अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय टम्टा के सड़क परिवहन राज्यमंत्री बनने के बाद डीडीहाट- मुनस्यारी सड़क बनने की उम्मीद जाग गई है। 65 किमी लंबी इस सड़क में सिर्फ 18 किमी सड़क का निर्माण किया जाना है। इसके बाद बड़ी आबादी के साथ-साथ पर्यटकों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

डीडीहाट से मुनस्यारी को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए लोनिवि और पीएमजीएसवाई ने डीडीहाट से आदिचौरा होते हुए सीढीं चामा तक सड़क का निर्माण पूरा कर लिया है। मुनस्यारी से भी गांधी नगर तक सड़क का निर्माण हो चुका है। मात्र 18 किमी की सड़क निर्माण का पेच वन भूमि में फंसा हुआ है। इसी क्षेत्र के सांसद अजय टम्टा को सड़क और परिवहन राज्य मंत्री मिलने के बाद इस सड़क के बनने की उम्मीद एक बार फिर से जग गई है। क्षेत्रीय विधायक बिशन सिंह चुफाल का कहना है कि सड़क की स्वीकृति के लिए प्रयास किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed