{"_id":"6320bcb90d72547ed566b8f5","slug":"honorarium-received-like-home-guard-prd-tanakpur-news-hld4755974159","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड, पीआरडी की तरह मिले मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड, पीआरडी की तरह मिले मानदेय
विज्ञापन
पाटी में प्रदर्शन करते ग्राम प्रहरी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : CHAMPAWAT
टनकपुर/पाटी (चंपावत)। ग्राम प्रहरियों ने होमगार्ड और पीआरडी की तर्ज पर मानदेय देने की मांग की है। उन्हाेंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा है।
ज्ञापन में लिखा है कि वे वर्ष 2004 से चौबीस घंटे ग्रामीण क्षेत्रों की निगरानी एवं रखवाली कर आपराधिक गतिविधियों की सूचना थाने में देते हैं। इसके अलावा आपदा, कोरोना, चुनाव, बोर्ड परीक्षा, मेला, न्यायालय संबंधी नोटिस आदि तामील कराने का काम करते आ रहे हैं जिसके एवज में उन्हें मात्र दो हजार रुपये मानदेय मिल रहा है। किसी प्रकार का अन्य भत्ता भी नहीं दिया जाता है।
उन्होंने होमगार्ड, पीआरडी की तरह मानदेय देने, अल्मोड़ा जिले की तरह अन्य जिलों में भी मौसम के अनुसार वर्दी देने, परिचय पत्र एवं सूचना आदान प्रदान करने के लिए स्मार्ट फोन देने, अतिरिक्त कार्यों का अलग से भुगतान करने, सामाजिक सुरक्षा का अधिकार एवं दीपावली बोनस देने की मांग की है। ज्ञापन में भुवन चंद्र जोशी, अशोक सिंह, दयानंद, लक्ष्मण राम, राजेंद्र प्रसाद, जगदीश राम, गंगा राम, प्रकाश भट्ट, आनंद सिंह, रमेश राम, बिशन राम, जशोधर जोशी आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
उधर पाटी में ग्राम प्रहरियों ने मानदेय को लेकर प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा कि वर्ष 2004 से काम करने के बाद भी उन्हें महज दो हजार रुपये मानदेय दिया जाता है। ग्राम प्रहरियों ने पीआरडी की तरह मानदेय वृद्धि करने के साथ कार्य विस्तार की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रहरी संगठन के अध्यक्ष कुशल आर्या, हेम चंद्र, घनश्याम, मान सिंह, विक्रम सिंह, जगदीश सिंह, हरीश वर्मा, माधो सिंह, रोशन राम, गोकुलानंद जोशी, किशोर सिंह, कुंदन सिंह, ईश्वरी दत्त, आदि मौजूद थे।