{"_id":"d91ae5635c8e192c354f29ef3d3f80d4","slug":"honorarium-of-not-disturbing-hopes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय नहीं मिलने से आशाएं परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय नहीं मिलने से आशाएं परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sun, 27 Dec 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशा कार्यकत्रियों ने मानदेय देने की मांग की है। कहा कि 11 वर्षों से काम करने के बावजूद उन्हें मानदेय के रूप में एक पैसा नहीं मिल रहा है। अनदेखी पर आशाओं ने सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
आशा कार्यकत्री संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष रुकमणि जोशी का कहना है कि आशा कार्यकत्री स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं को जमीनी स्तर पर सफलतापूर्वक क्रियान्वित कर रही हैं। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के कार्डों का वितरण भी उनके द्वारा ही किया जा रहा है, लेकिन उन्हें मानदेय के रूप में एक भी रुपया नहीं मिल रहा है। बस नाममात्र की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। संगठन ने 15 हजार रुपये मानदेय करने की मांग की है। इसके अलावा आशा कार्यकत्रियों का स्वास्थ्य बीमा कराने और कई अन्य सुविधाओं की पुरजोर वकालत की गई। संगठन ने इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भी भेजा है।
विज्ञापन
बैठक में संगठन की पाटी ब्लॉक की अध्यक्ष ज्योति उपाध्याय, लोहाघाट की रीता सिंह, बाराकोट की अध्यक्ष मंजू जोशी, चंपावत की उपाध्यक्ष पुष्पा जोशी, निर्मला जोशी, मंजू भट्ट, प्रमिला जोशी, पुष्पा बिष्ट आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन