फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Homoeopathic hospital will open soon in the district

जिले में जल्द हौम्योपैथिक चिकित्सालय खुलने की उम्मीद जगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Homoeopathic hospital will open soon in the district
लोहाघाट (चंपावत)। होम्योपैथिक विभाग के निदेशक और उपनिदेशक ने नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर होम्योपैथिक चिकित्सालय खोलने की संभावनाओं को तलाशा। उन्होंने बताया कि जनसंख्या घनत्व के साथ-साथ होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति की वर्तमान में मांग होने के कारण जल्द ही चिकित्सालय खोले जाएंगे।
विज्ञापन

होम्योपैथिक विभाग के निदेशक डॉ. जेएल फिरमाल, उप निदेशक डॉ. गणेश बुदियाल के नेतृत्व में जिले की होम्योपैथिक टीम ने लोहाघाट, बापरु टनकपुर, बनबसा, पाटी, श्यामलाताल और देवीधुरा आदि स्थानों का भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी की आदर्श जिला योजना को साकार करने के लिए जिले में करीब आठ होम्योपैथिक अस्पताल खोलने की कवायद की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में केवल चंपावत, लोहाघाट और मडुंवा में कुल तीन राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि होम्योपैथी ने कोरोना के समय में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस दौरान उन्होंने डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी से बैठक कर चिकित्सालय खोलने पर चर्चा की जिसमें डीएम ने खाली पड़े सरकारी भवनों की जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. पुष्कर सिंह पांगती, डॉ. भूपेंद्र प्रसाद, डॉ. सुनील जीना, गोविंद ढेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed