फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Home Quaranteen

14 दिन के होम क्वारंटीन में रहेंगे बाहर से आए 1472 लोग, भेजा नोटिस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Home Quaranteen
चंपावत। दूसरे प्रदेशों से आए जिले के 1472 लोगों को हर हाल में 14 दिन तक के लिए होम क्वारंटीन में रहना होगा। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बताया कि इन सभी लोगों को संबंधित तहसीलों के एसडीएम के जरिए नोटिस भेज दिए गए हैं। होम क्वारंटीन के कारगर अनुपालन के लिए ग्रामीण स्तर पर टीमें लगाई गई हैं। इसके बावजूद भी क्वारंटीन की अनदेखी होने पर आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

वहीं थाइलैंड से चार मार्च को बनबसा के गांव आए एक व्यक्ति को घर से बाहर न निकलने की नसीहत दी गई है। ग्राम प्रधान ने उस इस व्यक्ति के घूमने-फिरने की शिकायत राजस्व उपनिरीक्षक से की थी। इसलिए बृहस्पतिवार को टनकपुर से गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की तो वह व्यक्ति स्वस्थ पाया गया। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि 19 मार्च को की गई जांच में भी वह ठीक पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed