{"_id":"652cbc9d7b9d3e2035026ca6","slug":"home-guard-bharti-in-champawat-champawat-news-c-229-1-shld1009-2616-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: होमगार्ड के 32 पदों के लिए मैदान में 3512 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: होमगार्ड के 32 पदों के लिए मैदान में 3512 अभ्यर्थी
Mon, 16 Oct 2023 10:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 16 Oct 2023 10:01 AM IST
विज्ञापन
चंपावत। होमगार्ड विभाग में महिला स्वयंसेवकों की भर्ती प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। 32 पदों के लिए जिले की 3512 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। पुलिस लाइन में शुरू होने वाली इस भर्ती रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
होमगार्ड के जिला कमांडेंट सुलेमान खान का कहना है कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। भर्ती स्थल पर किसी भी बाहरी और अनधिकृत व्यक्ति के आने पर रोक रहेगी। पुलिस लाइन में अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच के बाद मापदंड और दक्षता परीक्षा होगी। 24 अक्तूबर को छोड़ हर दिन 250 अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। 24 अक्तूबर को दशहरा अवकाश की वजह से भर्ती परीक्षा नहीं होगी।