फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Hom Quaranteen woman died due to poison

कीटनाशक गटकने वाली होम क्वारन्टीन महिला की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 11:35 AM IST
विज्ञापन
Hom Quaranteen woman died due to poison
संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत)। रविवार रात घर में कीटनाशक गटकने वाली होम क्वारंटीन महिला ने इलाज नहीं मिलने से सोमवार की रात मायके में दम तोड़ दिया। महिला को संयुक्त अस्पताल से रेफर किया गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक मनिहारगोठ की हाल निवासी बबीता (24) पत्नी रमेश सिंह अधिकारी कुछ दिन पहले ही लखनऊ से लौटी थी। स्वास्थ्य की जांच के बाद उन्हें होम क्वारंटीन किया गया था। रविवार की रात बबीता ने घर में कीटनाशक गटक लिया था। पता चलने पर उनके भाई उसे फौरन संयुक्त अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया था। रेफर करने के बाद मृतका के भाई महिला को इलाज के लिए खटीमा ले गए, लेकिन वहां निजी अस्पतालों ने इलाज करने से मना कर दिया, जिस पर महिला को वापस टनकपुर अस्पताल लाया गया। हालत में सुधार के बाद मायके वाले सोमवार सुबह उसे अपने घर खेतखेड़ा ले गए। बताया गया कि मंगलवार की रात अचानक बबीता की तबियत बिगड़ी और महिला ने घर पर ही दम तोड़ दिया। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed