फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Holi special train from Tanakpur will run from 22nd to Daurai in Rajasthan.

Champawat News: टनकपुर से होली स्पेशल रेल 22 से राजस्थान के दौराई तक चलेगी

Wed, 13 Mar 2024 09:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 13 Mar 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
Holi special train from Tanakpur will run from 22nd to Daurai in Rajasthan.
टनकपुर(चंपावत)। होली पर रेलवे प्रशासन की ओर से 22 मार्च से टनकपुर से दौराई (राजस्थान) के लिए होली स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। पहले यह रेल मदार तक संचालित करने की सूचना जारी हुई थी। अब यह दाैराई तक संचालित होगी।
विज्ञापन

रेलवे इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि होली पर यात्रियों की संख्या अधिक होने के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है। 05097/05098 टनकपुर-मदार-टनकपुर होली विशेष गाड़ी का संचलन 22 से 29 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार, सोमवार, बुधवार को और मदार से 23 से 30 मार्च तक शनिवार, मंगलवार और बृहस्पतिवार तक चार फेरों के लिए पूर्व में सूचना जारी हुई थी।
विज्ञापन

अब इसे टनकपुर से मदार के स्थान पर दौराई तक संचालित किया जाएगा। इसके तहत टनकपुर-दौराई होली विशेष ट्रेन 22 से 29 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार, सोमवार और बुधवार को चलेगी जो शाम 18:25 बजे प्रस्थान कर, खटीमा से 18:55 बजे, पीलीभीत से 19:45 बजे, भोजीपुरा से 20:27 बजे, इज्जतनगर से 20:42 बजे, बरेली सिटी से 21:10 बजे, बरेली से 21:30 बजे, चन्दौसी से 23:30 बजे चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन ट्रेन मुरादाबाद से 00:45 बजे, गाजियाबाद से 03:20 बजे, दिल्ली से 04:40 बजे, दिल्ली कैंट से 05:17 बजे, गुरुग्राम से 05:35 बजे, रेवाड़ी से 06:47 बजे, नारनौल से 07:58 बजे, नीम का थाना से 08:56 बजे, श्री माधोपुर से 09:25 बजे, रिंगस से 09:40 बजे, फुलेरा जं. से 11:35 बजे, किशनगढ़ से 12:22 बजे और अजमेर से 13:20 बजे छूटकर 13:40 बजे दौराई (राजस्थान) पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 05098 दौराई-टनकपुर होली विशेष ट्रेन 23 से 30 मार्च तक प्रत्येक शनिवार, मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को चलेगी। यह ट्रेन दौराई से 16:05 बजे प्रस्थान कर अजमेर से 16:35 बजे, किशनगढ़ से 17:07 बजे, फुलेरा जं. से 18:00 बजे, रिंगस से 18:55 बजे, श्री माधोपुर से 19:07 बजे, नीम का थाना से 19:47 बजे, नारनौल से 20:37 बजे, रेवाड़ी से 21:57 बजे, गुरुग्राम से 22:32 बजे, दिल्ली कैंट से 22:52 बजे, दूसरे दिन दिल्ली से 00:35 बजे, गाजियाबाद से 01:27 बजे, मुरादाबाद से 04:10 बजे, चन्दौसी से 05:15 बजे, बरेली जं. से 06:30 बजे, बरेली सिटी से 06:45 बजे, इज्जतनगर से 07:05 बजे, भोजीपुरा से 07:20 बजे, पीलीभीत से 08:05 बजे और खटीमा से 09:00 बजे छूटकर 09:35 बजे टनकपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed