फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Holi singing after the conclusion of the Chaitola Fair

चैतोला मेले के समापन के बाद हुआ होली का गायन

Wed, 17 Apr 2019 11:38 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Wed, 17 Apr 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
Holi singing after the conclusion of the Chaitola Fair
मड़ गांव में चैतोला मेले के समापन के बाद खड़ी होली का गायन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। गुमदेश के प्रसिद्ध चैतोला मेले के समापन के बाद मड़ गांव के सिद्ध मंदिर में खड़ी होली का गायन हुआ। इस दौरान लोगों ने देर रात तक होली का गायन कर मेले के शांतिपूर्वक ढंग से निपटने की खुशी जताई। मेला कमेटी के अध्यक्ष पंडित शंकर दत्त पांडेय ने बताया कि चैतौला मेला संपन्न होने के बाद हमेशा परंपरा को निभाते हुए गुमदेश क्षेत्र के लोग रात को खड़ी होली का गायन करते हैं। 


बताया गया कि मेला संपन्न होने के बाद रात के समय होली का गायन कर एक दूसरे पर अबीर गुलाल लगाकर भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने ऐसो दानी राजा हरिश्चंद, सब दान दियों मुनियन को, दध लूटो नंद के लाल प्यारे मोहनियां, कैसी चातुर नार श्रवण मारो छ और उन्होंने ढुस्का गायन में कपुवा बासो जैठ न्योली बासो बारो मास आदि का गायन किया। इस मौके पर जगत सिंह धामी, मान सिंह, माधो सिंह, दान सिंह, रघुवर सिंह, नारायण सिंह, लक्ष्मण सिंह, महेश पांडेय, कुंदन धौनी, शांति देवी, ज्योति पांडेय, गीता धौनी, कविता देवी, पार्वती देवी आदि मौजूद थे। ब्यूरो  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed