फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Holi rang Mahotsava

लोहाघाट में आठवें रंग महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Holi rang Mahotsava
लोहाघाट के होली रंग महोत्सव में होली गीतों पर झूमते होल्यार। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी का आठवां होली रंग महोत्सव शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को पहले दिन रामलीला कमेटी, सुंई पऊ, बिशुंग, पाटन-पाटनी, ठाड़ाढुंगा के होल्यारों ने रिमझिम वर्षा के बीच शानदार होली का गायन कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। रामलीला कमेटी के होल्यारों ने गिरजा सुत नंदन विघ्न हरो, सब घर मंगल काज करो, होली खेलें सदा शिव मतवाला, अंग बभूत जटा सिर सोहे, पीठ में बाघंबर छाला होली खेलें सदा शिव मतवाला खड़ी होली से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार को रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता के संचालन में शुरू महोत्सव का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ने किया। कहा कि महोत्सव को नशा मुक्त रखने के साथ तमाम गांवों के होल्यारों को एक मंच में लाने की अच्छी पहल की गई है। सुंई पऊ के होल्यारों ने ओ सुमिरो सीता राम, रम भज हरि भज राधे, कौन दिशा गढ़ लंका है रे कौन दिशा कैलाश और सीता परमेश्वर वर पाये, वर पाये सुंदर पाये, जब राम जी की लगी लगाई, ऋषि, मुनि, जन गंदर्भ आये होली प्रस्तुत की। बिशुंग के होल्यारों ने बेहतरीन होली का प्रदर्शन कर समां बांध दिया। होल्यारों ने दध लूटो नंद के लाल, बेचन ना जइयो और उठ भारत राम मिलन आये उठ भारत हो गीत की मनमोहक प्रस्तुति से खूब वाहवाही लूटी। पाटन पाटनी के होल्यारों ने मथुरा मच गई धूम गिरधर राज लियो कंसासुर को और ऋषि गौतम की नारी अहिल्या, राम चरण से मुक्त भई होली की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

ठाड़ाढुंगा के होल्यारों ने बजी रही बजी रही बजी रही, मोहन तेरी बंशी बजी रही और आम जो पाके सावन में, बलमा घर आये फागुन में होली की शानदार प्रस्तुति दी। आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करने के अलावा महोत्सव में हिस्सा लेने वाली हर टीम को नगर पंचायत की ओर से बर्तनों का सेट भेंट किया गया। आयोजन में नगर पंचायत और व्यापार मंडल पदाधिकारी भी सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्घाटन मौके पर मौजूद थे ये लोग
चेयरमैन गोविंद वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव राय, मुख्य संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल, शिक्षक नरेश राय, नवीन मुरारी, प्रेम लाल साह, प्रकाश पुनेठा, गणेश खर्कवाल, किरन पुनेठा, सुधा खर्कवाल, कमला पुनेठा, मीना ढेक, निर्मला अधिकारी, दीपक सुतेड़ी, आनंद पुजारी, हरीश मेहता, जीवन राय, संजय फर्त्याल आदि थे।
विभिन्न गांवों में किए गए संयोजक तय
होली रंग महोत्सव के दौरान आई विभिन्न गांवों द्वारा संयोजक तय किए गए थे। इनके नेतृत्व में होल्यारों ने अपने अपने गांवों की होलियों की बेहतरीन प्रदर्शन किया। सुंई पऊ की टीम का नेतृत्व राजेंद्र जोशी, योगेश ओली, हिमांशु ओली, जीवन चतुर्वेदी, बिशुंग की टीम का हरीश मुरारी, राजेंद्र सिंह फर्त्याल, कैलाश फर्त्याल, पारस फर्त्याल, पाटन-पाटन की टीम का प्रकाश सिंह बोहरा, जगदीश पाटनी, रमेश चंद्र पाटनी, सुरेंद्र सिंह पाटनी, ठाड़ाढुंगा की टीम का नेतृत्व मीना ढेक, विमल कलौनी, प्रह्लाद सिंह मेहता, प्रेम लाल साह, रमेश चंद्र पंत, कर रहे थे।
मास्क पहन कर खेली होली
बिशुंग के युवा होल्यारों ने मास्क पहनकर चीन में फैले जानलेवा कोरोना वायरस से बचाव के लिए मैदानी क्षेत्रों के लिए निकलने से पहले मुंह में मास्क पहनने के लिए लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया। होल्यारों द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए दिए गए संदेश को खूब सराहा गया।

आज ये टीमें करेंगी प्रदर्शन
सुबह 12 से एक बजे तक रामलीला कमेटी के होल्यार, एक से दो बजे तक होली कमेटी तीन गांव सुंई, दो से तीन बजे तक होली कमेटी बिशज्युला और तीन से चार बजे तक होली कमेटी फोर्ती, चार से पांच बजे तक महिलाएं झोड़ा गायन करेंगी। पांच से छह बजे तक आंचल कला केंद्र हल्द्वानी के कलाकार होली गायन करेंगे।

लोहाघाट में शुरू हुए होली रंग महोत्सव में कदम से कदम ताल से ताल मिलाकर खड़ी होली का गायन करते होल्?

लोहाघाट में शुरू हुए होली रंग महोत्सव में कदम से कदम ताल से ताल मिलाकर खड़ी होली का गायन करते होल्?- फोटो : LOHAGHAT

लोहाघाट के होली रंग महोत्सव में मुंह में मास्क बांधकर कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को संदेश ?

लोहाघाट के होली रंग महोत्सव में मुंह में मास्क बांधकर कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को संदेश ?- फोटो : LOHAGHAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed