फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Holi in Tanakpur And Banbasa

शांति एवं सौहार्द के साथ मनाया होली पर्व

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Holi in Tanakpur And Banbasa
दक्ष प्रजापति धर्मशाला में होली मिलन पर हवन करते लोग। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र में होली पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। गांव घरों में रंग लगा गले मिल लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। कोरोना महामारी केे कारण दो वर्ष बाद इस होली पर लोग एक-दूसरे के गले मिले। आंबेडकर ग्राम फागपुर, भजनपुर, चंदनी, आनंदपुर, बमनपुरी, पचपकरिया, गुदमी, देवीपुरा मझगांव, गढ़ीगोेठ, केनाल कॉलोनी, एनएचपीसी, चंदफार्म, चूनाभट्ठा समेत बनबसा बाजार में होली मनाई गई। कई गांवों में रंगों के बीच होली गायन भी हुआ।
विज्ञापन

होली मिलन का किया आयोजन
टनकपुर (चंपावत)। दक्ष प्रजापति धर्मशाला में होली मिलन कार्यक्रम हुआ। अध्यक्ष राजेंद्र प्रजापति एवं मंत्री ऋषिदेव आर्य के नेतृत्व में वासंती नव शतेष्टि यज्ञ किया गया। इसमें यजमान चंद्रपाल प्रजापति दंपती समेत कई लोगों ने आहुतियां दीं। प्रधानाचार्य शेर सिंह प्रजापति एवं वाजश्रवा आर्य ने पर्व का धार्मिक, सामाजिक एवं वैज्ञानिक महत्व बताया। शंकर सिंह प्रजापति एवं लज्जावति ने भजन गए। इस मौके पर दंत चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र सिंह प्रजापति, श्यामदेव आर्य, महावीर सिंह ने धर्मशाला को गद्दे भेंट किए। वहां रामकुमार, रामकिशोर, छोटे सिंह, इंद्रदेव, दिनेश सिंह, किरन, पूजा, सुधा देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed