फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Holi booms in Kali Kumaon region

काली कुमाऊं क्षेत्र में मची बैठकी होली की धूम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Holi booms in Kali Kumaon region
पाटी में बैठकी होली गाते होल्यार। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत जिला मुख्यालय सहित आसपास के गांवों में आजकल बैठकी होलियों की धूम मची हुई है। पौष माह के पहले रविवार से ही जिले के पर्वतीय अंचलों में बैठकी होली का गायन शुरू हो जाता है जो खड़ी होली के समापन तक जारी रहता है। काली कुमाऊं के नाम से विख्यात चंपावत क्षेत्र में जहां खड़ी होली गायन काफी मशहूर है वहीं यहां धार्मिक स्थलों के अलावा निजी आवासों में होने वाली बैठकी होली की भी खास मान्यता है। जिला मुख्यालय में पहले चौबे होली का आयोजन किया जाता था। लेकिन बीते तीन दशकों से चौबे होली का गायन बंद हो गया है।
विज्ञापन

चंपावत जिला मुख्यालय को अल्मोड़ा के बाद दूसरी सांस्कृतिक नगरी माना जाता है। यहां की खड़ी होली जितनी प्रसिद्ध है, वहीं यहां की बैठकी होली का भी जबाब नहीं। विभिन्न राग और फागों में गाई जाने वाली बैठकी होली को जो एक बार सुन ले तो उसी में झूमने लगता है। पौष माह के पहले रविवार से शुरू होने वाले बैठकी होली गायन में समय और रागों का विशेष ध्यान रखा जाता है। होल्यार दिनेश बिष्ट के अनुसार जहां बैठकी होली का गायन राग जंगला काफी से किया जाता है, वहीं उसका समापन भैरवी राग से होता है। चंपावत जिला मुख्यालय में बैठकी होली गायन की पंरपरा को जिंदा रखने के लिए विभिन्न संगठनों की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। लोक कलाकारों का मानना है कि लगातार प्रयास किए जाने से हाशिए में जा रही सांस्कृतिक विरासत को बचाने के साथ ही लोकप्रिय ही बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

एक साथ पचास से सौ होल्यार करते हैं प्रतिभाग
चंपावत। होल्यार धर्म सिंह के अनुसार कुमाऊं में गाई जाने वाली बैठकी होली की एक खास बात ये है कि होली को एक साथ पचास से सौ लोग मिलकर गाते हैं। इतने बड़े कोरस में शायद ही कहीं होली का गायन किया जाता हो। सामूहिक कंठों से निकली स्वर लहरियां श्रोताओं को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। पर्वतीय अंचलों में बैठकी होली देवालयों, सार्वजनिक स्थानों या होली आयोजकों के घरों में गाई जाती है। इसमें गांव के लोग बतौर गायक अथवा श्रोता भाग लेेते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed