{"_id":"613cfcab8ebc3e3ebf369ce4","slug":"hindi-hai-ham-in-champawat-champawat-news-hld43762920","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी भाषियों को मिले रोजगार में प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी भाषियों को मिले रोजगार में प्राथमिकता
विज्ञापन
चंपावत के एबीसी अल्मामतार इंटर कॉलेज में हिंदी हैं हम. कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं। फोटो:
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हिंदी हैं हम कार्यक्रम के तहत एबीसी अल्मामतार इंटर कॉलेज में निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। छात्र-छात्राओं ने राजभाषा हिंदी की उन्नति और देशभर की भाषा बनाने के लिए हिंदी के सरलीकरण पर जोर दिया। विद्यार्थियों ने हिंदी को देश का गौरव बता हिंदी भाषा के प्रोत्साहन के लिए इसे रोजगार में प्राथमिकता देने की जरूरत बताई।
साहित्यकार जनकवि प्रकाश जोशी शूल ने हिंदी हैं हम अभियान की जानकारी दी। कॉलेज के प्रबंधक एडवोकेट मदन सिंह महर ने कहा कि हिंदी हैं हम अभियान के जरिये अमर उजाला की यह पहल सराहनीय है। कहा कि हिंदी देश के लोगों को एक सूत्र में पिरोनी वाली भाषा है।
शिवानी धोनी, स्वाति जोशी, अंकिता जोशी, स्वाति कश्यप, हर्षिता कश्यप, गौतम सिंह, निकिता उरियाल, रक्षिता पांडेय, ममता पांडेय आदि ने भी विचार रखे। सभी छात्र-छात्राओं को हिंदी को संरक्षित करने की शपथ दिलाई गई। आयोजन में शिक्षिका सोनी पंत, नवीन जोशी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
यह शपथ ली गई
हम शपथ लेते हैं कि हम अपने घर-परिवार एवं समाज में आम बोलचाल की भाषा में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करेंगे। खुद तो हिंदी का प्रयोग करेंगे ही, हिंदी को आगे बढ़ाने के लिए अन्य लोगों को भी प्रेरित करेंगे।