{"_id":"65b92a38c9a7a165d20f7694","slug":"higher-primary-school-gurukholi-will-be-improved-champawat-news-c-229-1-shld1009-105080-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: उच्चतर प्राथमिक विद्यालय गुरूखोली का होगा सुधारीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: उच्चतर प्राथमिक विद्यालय गुरूखोली का होगा सुधारीकरण
Tue, 30 Jan 2024 10:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 30 Jan 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय गुरूखोली के बदहाल भवन का जल्द ही कायाकल्प होगा। बदहाल हो चुके विद्यालय भवन का 12.46 लाख से अधिक की लागत से निर्माण किया जाएगा। चंपावत ब्लॉक के उच्चतर प्राथमिक विद्यालय गुरूखोली का अनटाइड फंड धनराशि से सुधारीकरण किया जाएगा। लंबे समय से विद्यालय भवन बदहाल होने के कारण छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य शिक्षाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि शासन से क्षतिग्रस्त भवन के निर्माण के लिए स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण राशि का चेक कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग करेगा। निर्माण पूरा होने के बाद बच्चों के लिए पठन पाठन आसान होगा। संवाद
विज्ञापन