फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   High Alert For Weather in Champawat

हाईअलर्ट मोड पर रहेंगे चंपावत के सभी अधिकारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
High Alert For Weather in Champawat
देहरादून में सीएम से मिलते ब्लॉक प्रमुख धारचूला और अन्य। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
चंपावत। मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना संबंधी पूर्वानुमान जारी किया है। इसके बाद सभी अधिकारियों और नोडल अधिकारियों को हाई अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने सभी संबंधित विभागों को व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाए रखते हुए सावधानी, सुरक्षा, आवागमन में नियंत्रण बरता जाए। किसी भी आपदा, दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही कर सूचनाओं को तत्काल आदान-प्रदान किया जाए। कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, एडीबी, बीआरओ, सीपीडब्ल्यूडी आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने पर उसे तत्काल खुलवाएंगे। सभी राजस्व उपनिरीक्षक, वीडीओ, वीपीडीओ अपने कार्यक्षेत्र में बने रहेंगे। सभी चौकी-थाने के कर्मी भी आपदा संबंधी उपकरणों और वायरलेस सहित हाई अलर्ट में रहेंगे। डीएम ने कहा कि किसी भी अधिकारी, कर्मचारी के मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं होने चाहिए। लोगों के कहीं फंसने पर खाद्य सामग्री और मेडिकल की व्यवस्था आवश्यक रूप से की जाए।
विज्ञापन

धारचूला में हेलिकॉप्टर तैनात किया जाए
धारचूला (पिथौरागढ़)। ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी ने देहरादून जाकर सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सीएम को क्षेत्र की समस्याएं बताकर उनका समाधान करने की मांग की। ब्लॉक प्रमुख धामी ने सीएम से कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थिति के कारण आपदा काल में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ऐसे में क्षेत्र में एक हेलिकॉप्टर तैनात किया जाए। जरूरत पड़ने या आपदा आने पर लोगों को हेलिकॉप्टर से बचाया जा सके या फिर मुसीबत में फंसे लोगों को मदद पहुंचाई जा सके। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जौलजीबी गणेश चंद, मुनस्यारी विजय राणा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed