फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Hello Madam, tell us your ATM number, you have to add payment to the account ..

हैलो मैडम, अपना एटीएम नंबर बता दीजिए, खाते में पेमेंट डालनी है...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Hello Madam, tell us your ATM number, you have to add payment to the account ..
लोहाघाट (चंपावत)। हैलो मैडम, मैं चंपावत प्रखंड से बोल रहा हूं, बीडीओ साहब की ओर से आपके खाते में 7250 रुपये का पेमेंट किया जाना है, जिसका भुगतान आपको ऑनलाइन होगा। आप अपना एटीएम नंबर बता दीजिए, जिससे आपके खाते में यह पेमेंट डाली जा सके। यह बात एक अनजान नंबर से बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के काम में लगी एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से साइबर ठगों ने कही।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगठन की जिलाध्यक्ष मीना बोहरा ने बताया कि कुछ समय से 7634926569 और 8334816474 नंबरों से बीएलओ कार्य में लगी हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके खाते ऑनलाइन करने की बात कहकर उनका एटीएम नंबर मांगा जा रहा है। कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के इस संबंध में उनके पास फोन भी आ चुके हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि अनजान नंबर से बोलने वाला व्यक्ति कार्यकर्ताओं को कभी बीएलओ कार्यालय से बोलने की बात कह रहे हैं, तो किसी को चंपावत प्रखंड का कर्मचारी बता रहे हैं।
विज्ञापन

ये ठग बीडीओ साहब बनाकर किसी अन्य व्यक्ति से कार्यकर्ताओं की बात तक करा रहे हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को चंगुल मे फंसाने के लिए ये ठग बीएलओ के बूथ नंबर भी बता रहे हैं। कार्यकर्ताओं को यह कहकर भी डरा रहे हैं कि यदि उन्होंने अपने खाते ऑनलाइन नहीं किए, तो उन्हें 7250 रुपये नहीं मिलेंगी और रकम वापस चली जाएगी। बीडीओ केके पांडेय का कहना है कि बीएलओ को ब्लाक से कोई भुगतान नहीं होना है। न ही उनके द्वारा किसी बीएलओ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए उनके खातों और एटीएम की जानकारी ही ली जा रही है। एसडीएम आरसी गौतम का कहना है कि निर्वाचन विभाग में सभी बीएलओ के खातों और उनसे संबंधित जानकारियां दर्ज हैं। विभाग किसी से फोन में खातों की डिटेल नहीं मांग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed