{"_id":"66180dbf50a2df5fbd01170b","slug":"hello-i-am-the-booth-level-officer-of-your-village-champawat-news-c-229-1-shld1026-107226-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैलो:..मैं बीलएओ बोल रहा हूं, वोट देने आइएगा, प्रवासी मतदाताओं को मतदान के लिए बुलाने को किया जा रहा है संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैलो:..मैं बीलएओ बोल रहा हूं, वोट देने आइएगा, प्रवासी मतदाताओं को मतदान के लिए बुलाने को किया जा रहा है संपर्क
Fri, 12 Apr 2024 12:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
Updated Fri, 12 Apr 2024 12:43 PM IST
सार
सभी मतदान केंद्रों के बूथ लेवल अधिकारियों की ओर से प्रवासी मतदाताओं से मोबाइल से संपर्क स्थापित किया जा रहा है। उन्हें लोकसभा चुनाव में घर आकर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हैलो मैं आपके गांव का बूथ लेवल अधिकारी बोल रहा हूं,.. क्या आपको पता है कि आपके क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान कब होना है...इस तरह के फोन कॉल बूथ लेवल अधिकारी प्रवासी मतदाताओं को कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के दिन प्रशासन की ओर से मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सभी संभव प्रयास किया जा रहे हैं।
विज्ञापन
सभी मतदान केंद्रों के बूथ लेवल अधिकारियों की ओर से प्रवासी मतदाताओं से मोबाइल से संपर्क स्थापित किया जा रहा है। उन्हें लोकसभा चुनाव में घर आकर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम नवनीत पांडे ने बताया कि इस संबंध में लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही बूथ लेवल अधिकारियों की ओर से प्रवासी मतदाताओं से मतदान के लिए संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
80 फीसदी से अधिक मतदाताओं को दिलाई जा चुकी है शपथ
चंपावत जिले में लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान किए जाने को लेकर अब तक 80 फीसदी से अधिक मतदाताओं को शपथ दिलाई जा चुकी है। स्वीप के जिला नोडल अधिकारी और सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि बीते तीन माह से चल रहे स्वीप कार्यक्रम के तहत अब तक अस्सी फीसदी लोगों को जागरूक किया जा चुका है।
विज्ञापन