{"_id":"687a8aadb3e47b485d09a2a0","slug":"helipads-should-be-activated-for-relief-and-rescue-operations-dm-champawat-news-c-229-1-cpt1001-126745-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत और बचाव कार्यों के लिए सक्रिय किए जाएं हेलीपैड : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत और बचाव कार्यों के लिए सक्रिय किए जाएं हेलीपैड : डीएम
Fri, 18 Jul 2025 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 18 Jul 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार में स्थायी और अस्थायी हेलीपैड की स्थिति और उपयोगिता पर बैठक हुई। डीएम ने कहा कि आपातकालीन और आपदा की स्थिति में हेलीपैड सक्रिय किए जाएं।
जिले में वर्तमान में 31 स्थायी और अस्थायी हेलीपैड चिह्नित हैं। डीएम ने कहा कि मानसून सत्र के दौरान किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय, आपातकालीन, आपदा में त्वरित राहत और बचाव कार्यों के लिए सभी हेलीपैड का सक्रिय और सुरक्षित रहना जरूरी है। एसडीएम और संबंधित अधिकारियों को सभी हेलीपैड का स्थलीय निरीक्षण कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि यदि किसी हेलीपैड पर सुधार या मरम्मत की आवश्यकता हो तो संबंधित विभाग आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। इस दौरान एडीएम जयवर्धन शर्मा,एसडीएम अनुराग आर्य, लोहाघाट नितेश डांगर, टनकपुर आकाश जोशी, सीओ शिवराज सिंह राणा, डीडीएमओ देवेंद्र पटवाल मौजूद रहे।