फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Helipad to be built in Talladesh: Dhami

तल्लादेश में बनेगा हेलिपैड: धामी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Helipad to be built in Talladesh: Dhami
चंपावत में तिरंगा रैली में हिस्सा लेते सीएम पुष्कर सिंह धामी और वन निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी। स? - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/ टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के तल्लादेश क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात दी है। शनिवार को चंपावत, टनकपुर और मंच गांव में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करने के बाद हुई जनसभा में उन्होंने मंच गांव में हेलिपैड का निर्माण कराने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए काम करने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री से सीमांत क्षेत्र के विकास के लिए बजट की राशि बढ़ाने का अनुरोध किया गया है। इससे पूर्व प्रजापति ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय की प्रतिनिधि सिस्टर ज्योति सहित कई महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान को जन आंदोलन का रूप देने की अपील की। कहा कि शनिवार से स्वतंत्रता दिवस तक तीन दिन हर घर में आन-बान-शान का प्रतीक तिरंगा फहराया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने तल्लादेश क्षेत्र में दूरसंचार में सुधार के लिए जरूरी कदम उठाने की घोषणा की। श्याम ढेक और कमल रावत के संचालन में हुए कार्यक्रम में वन निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी, सीएम की पत्नी गीता धामी, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपचंद पाठक, चेयरमैन विजय वर्मा, गोविंद सामंत, दीपक मेहरा, श्याम नारायण पांडे, कैलाश अधिकारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष निर्मला अधिकारी, दिलीप सिंह महर, दीपक महर आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने किए ये एलान
सितारगंज-टनकपुर तक फोरवे लाइन सड़क का निर्माण, ककरालीगेट-भैरव मंदिर तक सड़क निर्माण, सूखीढांग से रीठा साहिब सड़क पर डामरीकरण होगा, टनकपुर से बनबसा तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्ट्रीट लाइटें लगेंगी, शारदा घाट का सौंदर्यीकरण, हुड्डी नदी व शारदा नदी से हो रहे भूकटाव के लिए कार्यक्रम जल्द शुरू होगा, मंच गांव में हेलिपैड, तल्लादेश क्षेत्र की दूरसंचार सेवा में सुधार, मंच के जीआईसी में मैदान का विस्तारीकरण और विज्ञान वर्ग स्वीकृत करने, मंच और तामली जीआईसी में एनसीसी यूनिट की मंजूरी, गोरखनाथ मंदिर गेट से सौराई भनार मां रणकोची मंदिर के लिए सड़क बनाने को मंजूरी।
सीएम की जनसभा के दौरान अचेत हुई महिला
चंपावत। सीएम की जनसभा के दौरान ललुवापानी गांव की एक महिला अचेत होकर कुर्सी से जमीन पर गिर गई। इससे कुछ देर के लिए वहां खलबली मच गई। इसी बीच एक अन्य महिला को देवी (देवडांगर) आ गई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत अचेत महिला को मैदान में बने स्वास्थ्य शिविर में ले गए। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि जिला अस्पताल में इलाज के बाद महिला की तबीयत ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई।
मायावती आश्रम के संतों का सीएम ने लिया आशीर्वाद
लोहाघाट/ टनकपुर (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार सुबह मायावती अद्वैत आश्रम में आश्रम के अध्यक्ष स्वामी शुद्धानंद जी और अन्य संतों का आशीर्वाद लिया। मायावती आश्रम में शुक्रवार रात को विश्राम किया। इस स्थान पर जनवरी 1901 में स्वामी विवेकानंद ने एक पखवाड़े तक प्रवास किया था। मायावती आश्रम में शुक्रवार रात विश्राम करने के बाद सीएम ने यहां ध्यान भी किया। मायावती आश्रम अद्वैत व वेदांत केंद्र अद्वैत आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने यहां तपस्या की थी, यह स्थान सभी के लिए पूज्य है। प्राकृतिक सौंदर्यी से भरपूर मायावती आश्रम नई ऊर्जा प्रदान करता है। यह ध्यान, शांति, अध्यात्म का केंद्र है। वहीं मां पूर्णागिरि धाम मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने मुख्यमंत्री धामी को चुनरी ओढ़ा कर आशीर्वाद दिया।

सामाजिक कार्यकर्ता रीता गहतोड़ी के आवास पर गए सीएम
लोहाघाट/टनकपुर (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीलू रौतेली विजेता सामाजिक कार्यकर्ता रीता गहतोड़ी के चांदमारी आवास पहुंचे जहां उनकी बहन करुणा भट्ट के चार माह के बेटे जय और बेटी को आशीर्वाद दिया। इस दौरान उनके साथ वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी भी साथ में थे। रीता की माता हरी प्रिया गहतोड़ी ने सीएम धामी का तिलक लगा कर स्वागत किया। बाद में सीएम भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय के आवास पर भी गए। टनकपुर में दिवंगत व्यापारी पुरुषोत्तम अग्रवाल और योगेश पांडे के आवास पर जाकर सीएम ने परिजनों को सांत्वना दी।

लोहाघाट के मायावती आश्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को गुलदस्ता भेंट करते आश्रम के अध्यक्

लोहाघाट के मायावती आश्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को गुलदस्ता भेंट करते आश्रम के अध्यक्- फोटो : LOHAGHAT

रक्षाबंधन समारोह में चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में बहनों को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिं?

रक्षाबंधन समारोह में चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में बहनों को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिं?- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed